फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Center cancels recognition of Delhi's Deer Park

Delhi: बंद होने जा रहा राजधानी का डियर पार्क, केंद्र सरकार ने 'मिनी चिड़ियाघर' की मान्यता की रद्द

Wed, 28 Jun 2023 12:21 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Jun 2023 12:21 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली अपना प्रसिद्ध ‘डियर पार्क’ खोने जा रही है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ‘डियर पार्क’ की मान्यता रद्द कर दी है।

विज्ञापन
Center cancels recognition of Delhi's Deer Park
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली अपना प्रसिद्ध ‘डियर पार्क’ खोने जा रही है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ‘डियर पार्क’ की मान्यता रद्द कर दी है। झा डियर पार्क में रह रहे हिरणों को स्थानांतरण करने का आदेश दिया है। यहां मौजूद हिरणों को राजस्थान और दिल्ली के जंगलों में छोड़ने का फैसला किया गया है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार ने यह फैसला पार्क में जानवरों की बढ़ती संख्या और कर्मचारियों की कमी के चलते लिया है।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार इस क्षेत्र की भूमि का उपयोग हरित संरक्षित वन के रूप में किया जाएगा। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) के सदस्य सचिव संजय कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में 30 जनवरी को एक बैठक हुई थी। जिसमें हिरणों को स्थानांतरित करने और डियर पार्क की मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया था। मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि पार्क मान्यता रद्द 19 अगस्त, 2021 तक वैध थी।
विज्ञापन


समिति ने राय दी कि चिड़ियाघर स्थल एक महत्वपूर्ण शहरी हरित स्थान है, इस वजह से इसे संरक्षित किया जाना चाहिए। भूमि का उपयोग हरित व संरक्षित वन के रूप में रहेगा। भूमि का स्वामित्व डीडीए के पास है। इसमें बताया गया कि राजस्थान वन विभाग को हिरणों के हस्तांतरण का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए पूर्व में सीजेडए को प्रस्तुत किया गया था और यह प्रक्रिया में है। यहां 600 हिरण थे। राजस्थान व राष्ट्रीय राजधानी के प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed