फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Census 2027: Tenants and migrants should also self-enumerate, advised to be cautious of fraud

जनगणना 2027: किरायेदार और प्रवासी भी करें स्व-गणना, ठगी से सतर्क रहने की सलाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
ओटीपी या पैसे मांगने वालों से रहें सावधान, परेशानी होने पर 1930 पर करें शिकायत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना शुरू हो गई है। प्रशासन ने खास तौर पर किरायेदारों और प्रवासियों से इसमें भाग लेने की अपील की है और साथ ही फर्जी कॉल से सावधान रहने को कहा है। राजधानी में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो चुकी है, जो 15 मई तक चलेगी। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों में रहने वाले सभी लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि इसमें भाग लेने के लिए स्थायी निवासी होना जरूरी नहीं है, यानी किरायेदार और प्रवासी भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली की बड़ी आबादी किरायेदारों और प्रवासियों की है, इसलिए उनकी भागीदारी बेहद जरूरी है, ताकि शहर की सही जनसंख्या का आकलन हो सके।
ठगी करने वालो से रहना है सतर्क



प्रशासन ने लोगों को ठगी से सतर्क रहने की भी सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग जनगणना के नाम पर ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक डिटेल्स मांग रहे हैं, जो पूरी तरह फर्जी है। कोई भी अधिकृत कर्मचारी ऐसी जानकारी या पैसे नहीं मांगता। लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

एक परिवार के लिए एक ही लॉगिन
इस प्रक्रिया के तहत लोगों को जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परिवार की जानकारी भरनी होगी। एक परिवार के लिए एक ही लॉगिन काफी है, जिसे परिवार का कोई भी सदस्य मोबाइल नंबर के जरिए पूरा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर का लोकेशन दर्ज करना चुनौती
इसमें सबसे पहले पड़ाव में घर का लोकेशन दर्ज करना होगा, जो सैटेलाइट मैप पर पिन करके, पता खोजकर या अक्षांश-देशांतर डालकर किया जा सकता है। ये काम थोड़ा पेचीदा जरूर है। जानकारी जमा करने के बाद 11 अंकों का एक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी मिलेगा, जिसे 16 मई से 14 जून के बीच घर-घर आने वाले गणनाकारों को दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed