फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Celebration in delhi's gujrati colony for modi win

दिल्ली में भी बसे हैं दो गुजरात!

Sat, 17 May 2014 09:02 AM IST
Updated Sat, 17 May 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
Celebration in delhi's gujrati colony for modi win

वाराणसी और वडोदरा में नरेंद्र मोदी की जीत पर शुक्रवार को दिल्ली की गुजराती कॉलोनी में जमकर जश्न मनाया गया। यहां रहने वाले गुजरातियों ने जमकर आतिशबाजी की और विक्ट्री साइन बनाकर डांडिया खेला।

विज्ञापन


गुजरातियों का कहना था कि यह भारतीय लोकतंत्र की जीत का ही जश्न नहीं, बल्कि एक आम आदमी के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने और गुजरात मॉडल के अब दुनिया में धूम मचाने को लेकर खुशी है।
विज्ञापन


मोदी की जीत से गदगद गुजराती व्यापारियों ने ग्राहकों को 10 से 15 फीसदी की छूट भी दी। शुक्रवार को मतगणना के नतीजे जारी होते ही राजधानी के विभिन्न इलाकों में जश्न शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात विहार में भी मची धूम

Celebration in delhi's gujrati colony for modi win

पूर्वी दिल्ली में प्रीत विहार क्षेत्र स्थित गुजरात विहार में रहने वाले गुजरात के लोगों ने सुबह से ही जान-पहचान वालों को मिठाई देकर बधाई देनी शुरू कर दी।

वहीं, पीतमपुरा स्थित गुजरात अपार्टमेंट में भी लोगों की खुशी देखते ही बनी। मोदी की जीत का जश्न मनाने के लिए राजधानी में रहने वाले लगभग सवा लाख गुजरातियों ने विशेष परंपरागत ड्रेस पहनकर सेलीब्रेशन मनाया।

पारंपरिक परिधानों में सजे लोगों ने डांडिया खेला और जमकर आतिशबाजी की। इधर, शाम को गुजराती परिधान पहनकर लोगों ने गुजरात भवन स्थित शाह ऑडिटोरियम में केक काटकर डांडिया खेला और जमकर आतिशबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed