लोकसभा चुनाव 2024 कब हैं?: 16 अप्रैल की संभावित तारीख को लेकर सस्पेंस खत्म, दिल्ली सीईओ ने दिया जवाब
आगामी 16 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने की संभावना से दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मंगलवार को इनकार कर दिया है। दिल्ली सीईओ कार्यालय की ओर से एक्स पर लिखा गया, दिल्ली चुनाव आयोग की तरफ से जारी एक सर्कुलर के संदर्भ में मीडिया से सवाल किए जा रहे हैं कि क्या 16 अप्रैल, 2024 लोकसभा चुनाव की संभावित तारीख है।
एक्स पोस्ट में आगे लिखा गया कि यह स्पष्ट किया जाता है कि इस तारीख का जिक्र केवल अधिकारियों के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की चुनाव योजना के अनुसार गतिविधियों की योजना बनाने के संदर्भ के लिए किया गया था। ऐसे में 16 अप्रैल से चुनाव कराए जाने की अटकलों पर विराम लग गया है।
Some media queries are coming referring to a circular by @CeodelhiOffice to clarify whether 16.04.2024 is tentative poll day for #LSElections2024
विज्ञापन विज्ञापन
It is clarified that this date was mentioned only for ‘reference’for officials to plan activities as per Election Planner of ECI. — CEO, Delhi Office (@CeodelhiOffice) January 23, 2024