फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCTV installed in every village of gurgaon

खौफ में जीता है पूरा गांव, यहां हर घर में लगे हैं CCTV

Thu, 02 Apr 2015 02:25 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
CCTV installed in every village of gurgaon

क्या आप किसी ऐसे गांव की कल्पना कर सकते हैं जहां न तो किसी भी सरकारी या नीजि कंपनी का बैंक हो। न ही प्राईमरी स्कूल या डिसपेंसरी लेकिन हर घर और गली के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हो। जी हां, देश की राजधानी में कुछ दूर पर ही एक ऐसा गांव है जो फिलहाल दिल्ली में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन


गुड़गांव से लगभग एक घंटे की दूरी पर बसे इस गांव का नाम है ढिंचा कलां। यहां बैंक एटीएम, अस्पताल या प्राईमरी स्कूल में से कुछ भी नहीं है। लेकिन हर घर में आप पर निगाह रखने वाला सीसीटीवी कैमरा मिल जाएगा।
विज्ञापन


यहां के लोगों का कहना है कि यह इस गांव की जरूरत है। इसकी मदद से वह अपने दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। असल में दिल्ली के बाहर जिन खतरनाक गैंग का बोलबाला है उनमें से एक के इस गांव में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पड़ोसियों के बीच दुश्मनी से बढ़ा खतरा

CCTV installed in every village of gurgaon

गत 30 मार्च को इसी गांव के निवासी और पूर्व विधायक भरत सिंह की एक समारोह के दौरान गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई।

गांव वालों को डर है कि एमएलए का भाई कृष्‍णा पहलवान कभी भी बदला लेने के लिए कुछ भी कर सकता है। पूर्व विधायक भरत सिंह के घर के बाहर आज-कल भारी पुलिस बल तैनात है।

शोक व्यक्त करने आने वालों को अगर ध्यान से सुना जाए तो साफ है कि उन्हें इस हत्याकांड में अपने पड़ोस में रहने वालों पर शक है। असल में भरत सिंह और उनके पड़ोस में रहने वाले उदयवीर काला के बीच दुश्मनी कोई नई बात नहीं है।

दो साल पहले भी हुआ था हमला

CCTV installed in every village of gurgaon

दो साल पलहे भरत सिंह पर हुए हमले में उदयवीर आरोपी है और हत्या के मामले में भी उसे ही मुख्य स‌ाजिशकर्ता बताया जा रहा है। असल में उदयवीर को कुछ महीने पहले ही जमानत मिली थी और भरत सिंह की हत्या के बाद से वह अपने घर नहीं आया है।

घर के बाहर भले ही बुलेट प्रूफ जैकेट और हथियारों से लैस पुलिस वाले खड़े हैं लेकिन घर की महिलाएं सीसीटीवी से हर आने जाने वाले पर निगाह रखती हैं।

यहां तक कि जो कोई भी मिलना चाहता है उसे सीसीटीवी के साथ लगे माइक्रोफोन से बात करनी पड़ती है। दुश्मनों की हर गतिविधी पर निगाह रखने के लिए इस गांव के हर घर के बाहर सीसीटीवी लगाए गए हैं।

आपको बता दें कि इस गांव में न तो आभूषणों की कोई दुकान है और न ही किसी बैंक का कोई एटीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed