{"_id":"ad312637f3a91ec52b05eb09b18d7e70","slug":"cctv-footage-showed-a-nurse-taking-bribes-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCTV फुटेज में रिश्वत लेती दिखी नर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCTV फुटेज में रिश्वत लेती दिखी नर्स
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 20 Sep 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के जिला अस्पताल की एक नर्स सीसीटीवी फुटेज में रुपये लेती दिखी है। मामला संज्ञान में आने पर सीएमएस डॉ. आरएनपी मिश्र ने नर्स को तलब किया है।
विज्ञापन
एक मरीज के परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात को ड्यूटी पर तैनात नर्स ने उनसे 500 रुपये की रिश्वत मांगी। रुपये न देने पर बुरा-भला कहने लगी।
ऐसे में परिजनों ने उसे रुपये दे दिए। नर्स को नहीं पता था कि उस स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। शुक्रवार को परिजनों की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो नर्स रुपये लेते दिखी।
विज्ञापन
सीएमएस ने कहा कि आरोप साबित होने पर उसकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। बीते महीनों में मरीजों से रिश्वत मांगने व अभद्रता करने के कई मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन