फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CCTV caught Husband and wife make duplicate key and looted house in delhi

सहायिका ने घर की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर उड़ाया माल, घटना सीसीटीवी में कैद

Fri, 08 Mar 2019 03:01 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Mar 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
CCTV caught Husband and wife make duplicate key and looted house in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कालकाजी इलाके में काम पर रखी गई एक सहायिका पति के साथ मिलकर घर की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर लाखों का माल उड़ा ले गई, लेकिन घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को दबोच लिया। इनकी पहचान पति नितेश कुमार उर्फ सन्नी और पत्नी नीतू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये का माल बरामद कर लिया है। सहायिका का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं करवाया गया था।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि के-ब्लॉक, कालकाजी निवासी शशि तनेजा 14 फरवरी को बेटी के घर द्वारका गई थी। 20 फरवरी को वह लौट आई। इस बीच उन्होंने अलमारी देखी, तो एक लाख नकद, कुछ कीमती घड़ियां, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने तीन मार्च को चोरी का पता चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़िता ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने के बाद अपने घर की सहायिका नीतू पर ही चोरी का शक जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।


इधर सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को पता चला कि 18 फरवरी को नीतू और एक युवक फ्लैट पर आए थे। बाद में वह घर से निकल गए। पुलिस ने खानपुर इलाके से सहायिका को बुधवार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed