फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ccsu main exams tomorrow, Admit card uploads

कल से सीसीएसयू परीक्षाएं, एडमिट कार्ड नहीं अपलोड

Wed, 18 Mar 2015 08:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 Mar 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
ccsu main exams tomorrow, Admit card uploads

सीसीएसयू ने सत्र 2014-15 रेगुलर-प्राइवेट मुख्य परीक्षाओं से एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी। एग्जाम से एक दिन पहले बुधवार शाम को अपलोड की गई केंद्रों, नोडल सेंटर्स के साथ रोललिस्ट ने कॉलेजों की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


एक दिन में सिटिंग प्लान करना अब कॉलेजों के लिए बड़ी सिरदर्दी साबित होगा। 20 मार्च से परीक्षाएं होने के बावजूद विवि ने बुधवार देर रात तक एडमिट कार्ड अपलोड नहीं किए हैं।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं में अभी भी परीक्षाएं समय से शुरू होने को लेकर संशय है। विवि ने गाजियाबाद में 20 परीक्षा केंद्र, बुलंदशहर में 34 और हापुड़ में 10 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद में एमएमएच, एसडी, वीएमएलजी, एलआर, आरसीसीवी, चमेली देवी दुर्गा प्रसाद कॉलेज, तेजपाल सिंह त्यागी कॉलेज, जनता डिग्री कॉलेज, एमएम कॉलेज मोदीनगर, गिन्नी देवी कॉलेज, कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज, धानसिंह गुर्जर कॉलेज, मेवाड़ इंस्टीट्यूट, आईएमई, आईपीईएम, एचएलएम, महालक्ष्मी कॉलेज, डा. आरएलएम इंस्टीट्यूट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। गाजियाबाद में एसडी पीजी कॉलेज और गिन्नी देवी कॉलेज मोदीनगर को नोडल सेंटर बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed