Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE school teachers to learn the nuances of financial markets

Delhi NCR News: वित्तीय बाजारों की बारीकियां सीखेंगे सीबीएसई स्कूलों के शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
9वीं और 10वीं में विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों को वित्तीय बाजार की बारीकियों से रूबरू कराने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा। बोर्ड ने स्कूलों में वित्तीय बाजारों का परिचय विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को विषय से जुड़ी जानकारी और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। इस संबंध में सीबीएसई ने अधिसूचना जारी की है। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक शिक्षकों को 20 नवंबर को शाम पांच बजे तक पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए सीबीएसई ने गूगल फॉर्म का लिंक जारी किया है।
विज्ञापन

शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करना होगा। यह कदम स्कूल स्तर पर छात्रों में वित्तीय बाजारों की समझ विकसित करने, आर्थिक गतिविधियों, निवेश और वित्तीय निर्णयों की बुनियादी जानकारी देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। शिक्षक प्रशिक्षण के बाद छात्रों में वित्तीय बाजार की समझ विकसित कर सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑफलाइन मोड में 27 नवंबर को आयोजित होगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed