{"_id":"62de96720bdbd960791b19fd","slug":"cbse-results-opportunity-to-verify-marks-for-10th-12th-students-can-apply-online-from-july-26-to-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE Results: 10वीं-12वीं के छात्रों को अंकों के सत्यापन का अवसर, आज से 28 जुलाई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE Results: 10वीं-12वीं के छात्रों को अंकों के सत्यापन का अवसर, आज से 28 जुलाई तक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
Tue, 26 Jul 2022 05:33 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 26 Jul 2022 05:33 AM IST
सार
अंकों का सत्यापन करने के लिए छात्र 26 जुलाई से 28 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति विषय 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आवेदक उत्तर पुस्तिका की फोटा कॉपी प्राप्त करना चाहता है तो उसे आठ अगस्त से नौ अगस्त तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
सीबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से 10वीं व 12वीं के नतीजे बीते सप्ताह जारी किए जा चुके हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें सत्यापित कराना चाहते हैं, उन्हें आज से अंक सत्यापन की सुविधा मिलेगी। बोर्ड छात्रों को अंकों की जांच (वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स), टर्म-2 की मूल्यांकन की गई उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने, व पुर्नमूल्यांकन की सुविधा देने जा रहा है। सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
सीबीएसई के अनुसार, अंकों का सत्यापन (वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स) करने के लिए दोनों कक्षाओं के छात्र 26 जुलाई से 28 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति विषय 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आवेदक अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करना चाहता है तो उसे आठ अगस्त से नौ अगस्त तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
इसमें 12वीं के छात्रों को इसके लिए 700 रुपये व दसवीं के छात्रों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद ही छात्रों कोपुर्नमूल्यांकन की सुविधा भी मिलेगी। इसकेलिए 13 अगस्त से 14 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। सीबीएसई की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जो छात्र उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी लेंगे, उन्हें ही इसके बाद पुर्न:मूल्यांकन की सुविधा मिलेगी। यदि छात्र के अंकों में बदलाव होता है (घटते या बढ़ते हैं), तो ऐसे छात्रों को अपनी अंकतालिका वापस करनी होगी। इसके बाद उन्हें नई मार्कशीट जारी की जाएगी।
बोर्ड का कहना है कि 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की गई हैं। टर्म-1 को 30 फीसदी व टर्म-2 को 70 फीसदी वेटेज देकर रिजल्ट की गणना की गई है।