फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Board Exam datesheet releases tentative datesheet for board exams

CBSE Board Exams Datesheet: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की संभावित डेटशीट की जारी, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

Wed, 24 Sep 2025 07:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 24 Sep 2025 07:09 PM IST
सार

साल 2026 में देश और विदेशों के 26 देशों से लगभग 45 लाख परीक्षार्थियों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के 204 विषयों में शामिल होने की उम्मीद है। 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 की अवधि के दौरान बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी।

विज्ञापन
CBSE Board Exam datesheet releases tentative datesheet for board exams
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने बुधवार को बोर्ड परीक्षा की संभावित डेटशीट जारी की है। बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 की अवधि के दौरान बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक की जाएंगी आयोजित
सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बुधवार को संभावित तिथि की घोषणा करते हुए बताया कि यह पहली बार है जब 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक शैक्षणिक सत्र में दो बार आयोजित की जाएंगी। पहला संस्करण 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा संस्करण 15 मई से 1 जून तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 15 जुलाई 2026 के बीच होंगी
1. 10वीं और 12वीं के छात्रों लिए मुख्य परीक्षाएं
2. 12वीं के खेल छात्रों के लिए परीक्षाएं (कक्षा 12)
3. 12वीं के छात्रों के सेकेंड बोर्ड परीक्षाएं
4. 12वीं के लिए पूरक परीक्षाएं

विज्ञापन

10वीं और 12वीं को मिलाकर लगभग 45 लाख परीक्षार्थी देंगे एग्जाम
बोर्ड के मुताबिक, साल 2026 में देश और विदेशों के 26 देशों से लगभग 45 लाख परीक्षार्थियों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के 204 विषयों में शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षाओं के आयोजन के साथ-साथ, परिणामों की समय पर घोषणा सुनिश्चित करने के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं, मूल्यांकन और परिणाम-पश्चात प्रक्रियाएं जैसी कई अन्य गतिविधियां भी की जाएंगी।

यहां क्लिक करके देखें पूरा- नोटिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed