Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Paper Leak- members of principal-committee aware of opening the paper

प्रिंसिपल-कमेटी के सदस्यों को पेपर खुलने की जानकारी थी, SIT ने कई घंटे की पूछताछ

Tue, 03 Apr 2018 05:22 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Apr 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
CBSE Paper Leak- members of principal-committee aware of opening the paper

बाहरी दिल्ली के मदर खजानी कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल प्रवीण कुमार को समय से 45 मिनट पहले पेपर खुलने की जानकारी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रिंसिपल व स्कूल कमेटी के सदस्यों के सामने समय से पहले पेपर खोला गया था। एसआईटी के सदस्य सोमवार देर रात तक प्रिंसिपल व कमेटी के सदस्यों की भूमिका को लेकर सीनियर पुलिस अधिकारियों से विचार-विमर्श करने में लगे हुए थे। एसआईटी ने स्कूल प्रिंसिपल व कमेटी के कुछ सदस्यों को सोमवार देर शाम तक हिरासत में लिया हुआ था। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया जा सकता है। प्रिंसिपल और कमेटी के तीन सदस्यों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


एसआईटी के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि प्रिंसिपल व स्कूल कमेटी के सदस्यों को सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। प्रिंसिपल से करीब ढाई घंटे पूछताछ हुई। इसके बाद प्रिंसिपल और गिरफ्तार शिक्षक रोहित व ऋषभ को आमने-सामने बिठाकर कई घंटे पूछताछ की गई। पूछताछ में ये पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि स्कूल में समय से पहले पेपर खोला गया। इसकी जानकारी स्कूल प्रिंसिपल, कमेटी के सदस्य व शिक्षकों को थी। पुलिस ने स्कूल की कमेटी के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। सोमवार रात तक पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले रखा था।
विज्ञापन


एसआईटी के एक सदस्य ने बताया कि जांच में ये बात भी सामने आई है कि इस बात की क्या गारंटी है कि अन्य स्कूलों में समय से पहले पेपर नहीं खोला जाता होगा। सीबीएसई के पास ऐसा कोई सिस्टम नहीं है कि जिससे ये पता लगाया जा सके कि समय से पहले स्कूल में पेपर न खुले। पुलिस को परीक्षा से एक दिन पहले अर्थशास्त्र व गणित का पेपर लीक होने को लेकर आरोपियों व गिरोह के बारे में कोई सुराग नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि परीक्षा से एक दिन पहले पेपर कहां से लीक हुआ। हो सकता है ये बैंक से लीक हुआ हो या फिर प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ हो। इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद ही ये पता लगेगा कि दोनों पेपर कैसे और कहां से लीक हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

30 अप्रैल को नहीं होगी दसवीं की गणित की परीक्षा

CBSE Paper Leak- members of principal-committee aware of opening the paper

सीबीएसई ने कहा है कि 30 मार्च से सोशल मीडिया पर सीबीएसई के नाम पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें दसवीं कक्षा की गणित की परीक्षा 30 अप्रैल को कराने की बात की जा रही है। बोर्ड ने इस पत्र को झूठा करार दिया है।

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि ऐसी फर्जी सूचनाओं पर यकीन न करें। बोर्ड की ओर से अभी तक दसवीं की गणित की परीक्षा कराए जाने को लेकर कोई तिथि तय नहीं की गई है। तिथि तय होने पर बोर्ड की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की जाएगी। 28 मार्च को गणित का पर्चा लीक होने की आशंका के चलते परीक्षा सम्पन्न हो जाने के बाद गणित की परीक्षा जरूरत पड़ने पर दोबारा कराने की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed