{"_id":"5f0f34dbbcec58781e7460a1","slug":"cbse-issues-guidelines-for-class-10th-students-to-apply-for-marks-re-evaluation-and-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मूल्यांकन व सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे 10वीं बोर्ड के छात्र, सीबीएसई ने जारी किए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मूल्यांकन व सत्यापन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे 10वीं बोर्ड के छात्र, सीबीएसई ने जारी किए दिशा-निर्देश
Wed, 15 Jul 2020 10:28 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
cisce exam result
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं के नतीजे जारी करने के बाद अंकों के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन के दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इसके तहत छात्र ऑनलाइन आवेदन कर अंकों का सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन
बोर्ड के अनुसार, अंकों के सत्यापन के लिए छात्र 17 जुलाई से 21 जुलाई शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को 500 रुपये शुल्क देने होंगे।
विज्ञापन
वहीं, उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए छात्र एक और दो अगस्त शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रविवार को भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए 700 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका चुकाने होंगे।
विज्ञापन
अंकों के पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र छह से लेकर सात अगस्त तक शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रति प्रश्न 100 रुपये अदा करने होंगे।
बोर्ड ने कहा है कि अंकों के सत्यापन के बाद परिणाम सीबीएसई की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा, वहीं सत्यापन के बाद परिणाम में कुछ अंतर आता है तो इसके लिए बोर्ड द्वारा छात्र को अलग से स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर भी सूचना दी जाएगी।
वहीं, उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने अंकों के सत्यापन के लिए आवेदन किया हो। इसके बाद छात्रों को उनकी लॉगइन आइडी में उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दी जाएगी।
हालांकि, छात्र उत्तर पुस्तिका के बाद अंकों का पुनर्मूल्यांकन कराना चाहते हैं तो इसके लिए छात्रों को अलग से आवेदन करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के बाद छात्रों को उनका परिणाम वेबसाइट के अलावा पत्र के माध्यम से भी भेज दिया जाएगा।