फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE is facing difficulties in Aadhaar verification, students are urged to be patient.

Delhi NCR News: सीबीएसई आधार सत्यापन में आ रहीं दिक्कतें, छात्रों से धैर्य रखने की अपील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
- गलत विवरण, लॉगिन और तकनीकी समस्याओं से प्रभावित हो रही प्रक्रिया
विज्ञापन

- सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई बोर्ड की टीमें, छात्रों को दी सही जानकारी भरने की सलाह

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान आधार सत्यापन को लेकर कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी खामियों, लॉगिन संबंधी समस्याओं और विवरणों में असंगति के कारण अनेक छात्र आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने छात्रों से घबराने के बजाय निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उत्तरपुस्तिका सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में छात्रों ने आधार सत्यापन में असफलता की शिकायत दर्ज कराई। कई छात्रों ने बार-बार प्रयास करने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं होने की जानकारी बोर्ड तक पहुंचाई। इसके बाद सीबीएसई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय होकर छात्रों की समस्याओं का समाधान शुरू किया है।
पोर्टल पर उपलब्ध विवरण से पूरी तरह मेल खाना जरूरी-
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि, लिंग और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सीबीएसई पोर्टल पर उपलब्ध विवरण से पूरी तरह मेल खाना जरूरी है। छोटी सी त्रुटि भी सत्यापन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। अधिकारियों के अनुसार अधिकांश मामलों में गलत विवरण दर्ज होने के कारण आधार वेरिफिकेशन सफल नहीं हो पा रहा है। सीबीएसई ने यह भी बताया कि पोर्टल पर लॉगिन के लिए उपयोग किया जाने वाला पासवर्ड और एडमिट कार्ड आईडी एक ही है। कई छात्र इन्हें अलग-अलग समझकर गलत जानकारी दर्ज कर रहे हैं, जिससे लॉगिन में परेशानी हो रही है। बोर्ड ने छात्रों से निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ टीम के पास भेजकर समाधान कराया जाएगा-
बोर्ड के अनुसार यदि सभी जानकारियां सही होने के बावजूद आधार सत्यापन नहीं हो रहा है तो छात्र अपना रोल नंबर, एप्लिकेशन आईडी और एडमिट कार्ड आईडी बोर्ड को उपलब्ध कराएं। इन मामलों को विशेषज्ञ टीम के पास भेजकर समाधान कराया जाएगा। वहीं, यदि पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्या आ रही हो तो कुछ समय बाद पुनः प्रयास करने की सलाह दी गई है। सीबीएसई ने सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तरपुस्तिका सत्यापन एवं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में आधार सत्यापन अनिवार्य किया है। बोर्ड का कहना है कि सही जानकारी दर्ज करने और धैर्य बनाए रखने से अधिकांश समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed