CBSE: 10वीं 12वीं परीक्षाएं 2 मार्च से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होनी है। दसवीं की परीक्षाएं 26 मार्च को और 12वीं की परीक्षा 17 अप्रैल को खत्म हो रही हैं। परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगी।
स्कूल आधारित (सेमेटिव एसेसमेंट-2) परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह से होनी हैं। इसके लिए स्कूलों को अपनी डेटशीट बनानी होगी। स्कूल आधारित दसवीं की परीक्षा (समेटिव-2) के लिए बोर्ड की ओर से स्कूलों को गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
सीबीएसई की दसवीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत अन्य नौ अतिरिक्त विषयों के पेपर से होगी। जबकि बारहवीं की परीक्षा अंग्रेजी पेपर से शुरू होगी।
छात्रों की संख्या में हुआ है इजाफा
इस बार सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं के छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते साल दोनों परीक्षाओं के लिए देशभर से कुल 22,65,855 छात्र पंजीकृत हुए थे।
इस साल की परीक्षा 24, 11, 000 छात्र देंगे। बारहवीं में बीते साल कुल 9, 40, 228 छात्र पंजीकृत हुए थे, जबकि इस बार 10 लाख 39 हजार छात्र पंजीकृत हुए हैं।
इस तरह से बारहवीं के लगभग एक लाख 98 हजार छात्र बढ़ गए हैं। दसवीं की परीक्षा में इस बार कुल 13 लाख 72 छात्र पंजीकृत हुए हैं।
सीबीएससी परीक्षा की पूरी डेटशीट देखने के लिए नीचे दिए गए यूआरएल पर क्लिक करें>>>
CBSE Date Sheet- 10th Class
CBSE Date Sheet- 12th Class