{"_id":"2d0f6676132feef964aa7fc06dcc2222","slug":"cbse-examinations-students-face-bloom-of-english-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई परीक्षाएं शुरू, अंग्रेजी के पेपर से खिले छात्रों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई परीक्षाएं शुरू, अंग्रेजी के पेपर से खिले छात्रों के चेहरे
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 02 Mar 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में चल रहे ज्वलंत मुद्दे अब बच्चों के प्रश्न-पत्र में भी पहुंच गए हैं। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाओं में ज्वलंत मुद्दों पर आधारित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के दाखिले में सीटों में आरक्षण दिया जाना ठीक है या नहीं, ग्रामीण इलाकों से शहरों में पलायन को लेकर छात्रों की क्या सोच है, प्रदूषण बढ़ने के कारण, जैसे प्रश्न 12वीं के अंग्रेजी के पेपर में पूछे गए। ऐसे प्रश्न के आने के बावजूद अधिकतर छात्रों ने अंग्रेजी के पेपर को काफी रुचिकर और स्टूडेंट फ्रेंडली बताया।
विज्ञापन
देशभर में मंगलवार को अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ ही सीबीएसई की 12वीं की और 10वीं की वोकेशनल विषयों के पेपर से परीक्षाओं की शुरुआत हो गई। अंग्रेजी कोर, फंक्शनल और इलेक्टिव का पेपर छात्रों को काफी सुलझा, संतुलित लगा।
विज्ञापन
अंग्रेजी के बेहद संतुलित और रुचिकर पेपर ने परीक्षा के पहले दिन छात्रों का चेहरा खिला दिया। हालांकि औसत छात्र ज्वलंत मुद्दों पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के फेर में थोड़ा फंसे।
अंग्रेजी में जिस तरह से सवाल पूछे गए उससे औसत अंक लाने वाले भी अच्छे अंकों की उम्मीद कर रहे हैं। परीक्षा सेंटर से बाहर निकली गौरिका वशिष्ठ ने बताया कि 100 अंक के प्रश्न पत्र में लिटरेचर व राइटिंग स्किल का सेक्शन तो काफी आसान था।
लेकिन रीडिंग सेक्शन थोड़ा उलझाने वाला था। इसमें ऐसे प्रश्न थे, जिसमें काफी सोच कर लिखना पड़ा। छात्रा एकता सिंह व वत्सला मौर्या ने पेपर को काफी रुचिकर बताया। वहीं, विशेषज्ञों के मुताबिक पूरे पेपर में चुनौतियों का स्तर एक बराबर था।