{"_id":"5c801143bdec2214130e51fe","slug":"cbse-exam-2019-long-questions-of-accountancy-have-made-students-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2019: 12वीं के अकाउंटेंसी पेपर की गणना में उलझे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2019: 12वीं के अकाउंटेंसी पेपर की गणना में उलझे छात्र
Wed, 06 Mar 2019 11:58 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा
- फोटो : कुमार संजय
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बुधवार को 12वीं की अकाउंटेंसी की परीक्षा हुई। इस पेपर की उलझाऊ गणना ने छात्रों को खूब उलझाया। पेपर आसान होने के बावजूद छात्रों को प्रश्न पत्र लंबा लगा। विषय विशेषज्ञों के मुताबिक, पेपर आसान तो था लेकिन गणना उलझाऊ होने के कारण छात्र उसमें फंस गए।
इस कारण कई छात्रों ने प्रश्न पत्र पूरा हल ना हो पाने की शिकायत भी की। विषय विशेषज्ञों के अनुसार, प्रश्न पत्र पूरी तरह से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित था और आसान था। लेकिन प्रश्न पत्र में गणनाएं लंबी होने के कारण ही छात्रों को दिक्कत हुई।
खासकर प्रश्न पत्र का ए सेक्शन बच्चों को थोड़ा कठिन लगा, जबकि बी सेक्शन थोड़ा आसान था। प्रश्न पत्र की गणना में लंबा समय लगने के कारण कई बच्चों के आते हुए प्रश्न भी छूट गए। शिक्षकों की मानें तो जिसने भी एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से तैयारी की होगी, उसे गणनाओं को हल करने में दिक्कत नहीं होगी। समझ कर जिसने भी हल किया होगा, उसके अच्छे अंक आ जाएंगे।