फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE class 12 English paper, some question out of syllabus

सीबीएसई: 12वीं के अंग्रेजी के पेपर में विसंगति का आरोप, बोर्ड ने कहा- छात्र हित में होगा निर्णय

Sun, 03 Mar 2019 02:20 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 03 Mar 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
CBSE class 12 English paper, some question out of syllabus
सीबीएसई
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शनिवार को 12वीं के अंग्रेजी के पेपर में कुछ क्षेत्रों में विसंगति होने का आरोप लग रहा है। इस कारण से हर्जाने के तौर पर अंक देने की मांग की जा रही है। इस पर बोर्ड ने स्पष्ट किया कि इस मामले की पूरी जानकारी प्राप्त होने के बाद ही छात्र हित में निर्णय लिया जाएगा। ऐसे मामले सामने आने पर बोर्ड एक प्रक्रिया को अपनाता है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अभिभावकों की ओर से यह बात सामने आई कि 12वीं के अंग्रेजी विषय में एचजी वेल्स की द इनविजिबल मैन व जार्ज इलिओट की सिलास मार्नर पुस्तक पाठ्यक्रम के तहत निर्धारित की गई है। इसमें से एक ही को चुनना होता है, जबकि कुछ सेट में दोनों पुस्तकों से ही प्रश्न पूछ लिए गए। वहीं, उनमें से एक को हल करने का विकल्प भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इस मामले का उल्लेख किए बिना बोर्ड ने स्पष्ट किया कि परीक्षा समाप्त होने के 24 घंटे के बाद विषय विशेषज्ञों व स्कूलों से सूचना मिलती है तो इस पर विचार किया जाता है। बोर्ड की पॉलिसी के अनुसार, उस सूचना पर विचार करने के बाद विसंगति सही पाए जाने पर छात्र हित में फैसला लिया जाता है। बोर्ड की नीति है कि छात्रों को किसी तरह से नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed