{"_id":"96f36fbfa14984f3ffa858cbe4f9f1c5","slug":"cbse-changed-date-of-these-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने बदल दी इन विषयों की परीक्षा तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई ने बदल दी इन विषयों की परीक्षा तिथि
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Jan 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेन परीक्षा से तारीखें टकराने के चलते सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के पांच विषयों की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। सीबीएसई ने पेंटिंग, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, कॉमर्शियल आर्ट व साइकोलॉजी की परीक्षा तिथियों को बदल दिया है।
विज्ञापन
अब पेटिंग, ग्राफिक्स, स्कल्पचर, कॉमर्शियल आर्ट की परीक्षा 18 अप्रैल को होगी। जबकि 07 जनवरी को जारी की गई डेटशीट में यह परीक्षा 10 अप्रैल को होनी निर्धारित थी।
विज्ञापन
इसी तरह से 11 अप्रैल को होने वाली साइकोलॉजी की परीक्षा अब 20 अप्रैल को होगी। दरअसल, सीबीएसई की ओर से यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि छात्र जेईई मेन की परीक्षा में बैठने से ना चूकें और छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। दरअसल, जेईई मेन (ऑनलाइन) परीक्षा 10 व 11 अप्रैल को होनी है।
विज्ञापन