फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE 12th Result 2019: Special category: Nischaya Kohli second and Abhishek third Topper

स्पेशल कैटेगरी: निश्चय कोहली दूसरे और अभिषेक तीसरे स्थान पर

Fri, 03 May 2019 07:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 03 May 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Result 2019: Special category: Nischaya Kohli second and Abhishek third Topper
निश्चय कोहली और अभिषेक नारायण - फोटो : अमर उजाला

विशेष जरूरतों वाले बच्चों की श्रेणी में सीबीएसई के 12वीं के नतीजों में निश्चय कोहली ने पूरे भारत में दूसरा और अभिषेक नारायण सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। दोनों अपनी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। दोनों का मानना है कि उन्होंने कभी भी खुद को दूसरे बच्चों से अलग नहीं समझा और बस मेहनत में विश्वास रखा। निश्चय को मनोवैज्ञानिक और अभिषेक को इंजीनियर बनने की चाहत है।

विज्ञापन


विकासपुरी स्थित वेदव्यास डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र निश्चय कोहली ने जहां 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं, वहीं आरकेपुरम स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले अभिषेक नारायण सिंह को 484 अंक मिले हैं।
विज्ञापन


निश्चय ने कहा कि वे मनोविज्ञान या जीओ स्पेशल टेक्नोलॉजी में भविष्य बनाने में दिलचस्पी रखते हैं। वे नई-नई तकनीक से जुड़े विषयों के बारे में पढ़ना काफी पसंद करते हैं। निश्चय ने बताया कि उपलब्धि हासिल करने में माता-पिता के साथ-साथ दोस्तों, शिक्षकों ने भी साथ दिया। निश्चय को अंग्रेजी में 95, जीओ स्पेशल टेक्नोलॉजी में 100, मनोविज्ञान में 97, राजनीतिक विज्ञान में 95 और भूगोल में 98 अंक हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अभिषेक की भी विज्ञान में काफी दिलचस्पी है और वे भविष्य में खुद को इंजीनियर के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय माता-पिता और बहन को दिया है। अभिषेक ने गणित में पूरे 100 अंक हासिल किए हैं। रसायनिक विज्ञान में 99, भौतिक विज्ञान में 95, कंप्यूटर साइंस में 99 और अंग्रेजी में 91 अंक हासिल हुए हैं। अभिषेक ने जेईई की परीक्षा को भी पास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed