CBSE 10th Result 2019: दसवीं के नतीजे जारी, स्मृति ईरानी की बेटी को मिले 82% अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE 10th Result 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर परिणाम जारी किया है। बता दें कि इस बार दसवीं में पूरे देश से 13 बच्चों ने टॉप किया है। इन सभी छात्रों ने कुल 499 अंक प्राप्त किए हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी ने भी 10वीं की परीक्षा दी थी। अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रही भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी की बेटी ने 82 परसेंट अंक हासिल किए हैं।
स्मृति की बेटी का नाम जोइश ईरानी है। बता दें कि इसी साल स्मृति के बेटे जौहर ईरानी ने भी 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की थीं। वहीं सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 3 अप्रैल तक चली थी।
प्रथम टॉपर 13 बच्चों में शामिल हैं दिल्ली एनसीआर के ये बच्चे
1- सिद्धांत पनगरिया- लोटस वैली स्कूल, नोएडा
2- दिव्यांश वाधवा- बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा
4- अंकुर मिश्रा- एसएजे स्कूल सेक्टर-14 वसुंधरा, गाजियाबाद
10- ईश मदान- छबील दास पब्लिक स्कूल पटेल नगर, गाजियाबाद
12- अपूर्वा जैन- उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स शास्त्री नगर, गाजियाबाद
13- शिवानी लठ- मयूर स्कूल सेक्टर-126, नोएडा
किस रीजन का कैसा रहा रिजल्ट
चेन्नई- 99.00%
अजमेर- 95.89%
पंचकूला- 93.72%
प्रयागराज- 92.55%
भुवनेश्वर- 92.32%
पटना- 91.86%
देहरादून- 89.04%
दिल्ली- 80.97%
गुवाहाटी- 74.49%
मालूम हो कि 2018 में दिल्ली का परिणाम 78.62% रहा था। इस बार यह 80.97 प्रतिशत है जिसे परिणाम में सुधार कहा जाएगा।