फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI Summons Kejriwal Staff

केजरीवाल के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए सीबीआई का समन 

Tue, 08 Mar 2016 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Mar 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
CBI Summons Kejriwal Staff
अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन

सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर के कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन दिया है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने नोटिस जारी किए बगैर फोन कर ही कर्मचारियों को बुलाया है।

बता दें कि सीबीआई ने दिल्ली सचिवालय पर सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रमुख सचिव राजेश कुमार के दफ्तर पर छापा मारा था। इसी मामले में सीबीआई दफ्तर के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने एक समाचार पत्र की खबर को ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि सीबीआई ने सीएम केजरीवाल के स्टाफ को नोटिस दिए बिना फोन पर समन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सीबीआई ने केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके दफ्तर के स्टाफ को नहीं बुलाया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

CBI Summons Kejriwal Staff
दिल्ली सचिवालय पर सीबीआई छापा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छापेमारी के बाद कहा था कि सीबीआई ने उनके दफ्तर पर छापा मारा। जबकि जांच एजेंसी ने दावा किया था कि दिल्ली के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर की जांच के लिए छापा मारा गया। 

सीबीआई की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी आगबबूला हो गई थी। इसके बाद पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

इतना ही नहीं छापों से नाराज अरविंद केजरीवाल ने टि्वटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कायर और मनोरोगी कहा था। अरविंद केजरीवाल ने ‌ट्वीट कर सीबीआई छापों की जानकारी देते हुए और कहा था, ''मोदी राजनीतिक रूप से मुझसे नहीं लड़ पर रहे हैं, इसलिए वे कायरता दिखा रहे हैं। मोदी कायर और मनोरोगी हैं।''

छापे की कार्रवाई का टि्वटर पर अपडेट देते हुए केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री दफ्तर की फाइलें खंगाली जा रही हैं। उन्होंने कहा, ''मोदी ये बताएं उन्हें कौन सी फाइल चाहिए। राजेंद्र के बहाने मेरे दफ्तर की सारी फाइल देखी जा रही हैं।''

तबादले से बदलेंगे केंद्र और दिल्ली के संबंध?

CBI Summons Kejriwal Staff
केजरीवाल और नरेंद्र मोदी

केजरीवाल ने केंद्र पर सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। सीबीआई की कार्रवाई और जांच के चलते अब एक बार फिर केजरीवाल सरकार और केंद्र सरकार आमने-सामने हैं। केजरीवाल खुद को बेवजह निशाना बनाए जाने का आरोप लगातार केंद्र पर लगाते रहे हैं।

वहीं केंद्र सरकार की ओर से हमेशा कहा जाता रहा है कि छापा केजरीवाल के दफ्तर पर नहीं, बल्‍क‍ि चीफ सेक्रेटरी राजेश कुमार के दफ्तर पर था। दरअसल ज्‍वाइंट सेक्रेटरी के लेवल से ऊपर के किसी नौकरशाह के खिलाफ जांच या उसकी ऑफिस की तलाशी के लिए सीबीआई को पहले सरकार की मंजूरी की जरूरत होती है।

ऐसे में 2003 में एनडीए सरकार की ओर से लाया गया दिल्‍ली पुलिस स्‍पेशल एस्‍टैब्‍ल‍िशमेंट एक्‍ट के सेक्‍शन 6ए के तहत सीबीआई को ऐसा करना चाहिए।इससे पहले इस मामले में केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई द्वारा जब्त दस्तावेजों की भी मांग थी। इस पर सुनवाई के लिए कोर्ट तैयार भी हो चुका है।

हालांकि अफसरों के तबादले का ताजा मामला केंद्र और दिल्ली सरकार की जंग में अपवाद है। जहां दिल्ली सरकार के प्रतिकूल काम करने वाले अफसरों के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तबादले किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed