{"_id":"5f690ea527bd5e35532405e2","slug":"cbi-raids-eight-locations-of-dairy-firm-in-connection-of-1-400-crore-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,400 करोड़ के घोटाले में डेयरी फर्म के आठ ठिकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1,400 करोड़ के घोटाले में डेयरी फर्म के आठ ठिकानों पर छापा
Tue, 22 Sep 2020 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने 1,400 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में डेयरी उत्पाद बनाने वाली फर्म क्वाटिली लिमिटेड और उसके निदेशकों के आठ ठिकानों पर सोमवार को छापा मारा।
विज्ञापन
आरोप है कि फर्म ने बैंक ऑफ इंडिया की अगुवाई वाले कंसोर्टियम से कथित धोखाधड़ी कर उसे करीब 1,400 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया।
सीबीआई ने दिल्ली की क्वालिटी लिमिटेड और इसके निदेशकों संजय ढींगरा, सिद्धांत गुप्ता, अरुण श्रीवास्तव सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया, आरोपियों ने बैंकों से मिले पैसे को दूसरे मद में खर्च किया। फर्जी लेन-देन, फर्जी दस्तावेज, रसीद और गलत बहीखाते से कथित धोखाधड़ी की गई। फर्जी संपत्ति और देनदारी दिखाई गई।
विज्ञापन
इस कंसोर्टियम में कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक, आईडीबीआई बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, धनलक्ष्मी बैंक और सिंडिकेट बैंक भी हैं। सीबीआई ने कंपनी और आरोपियों के दिल्ली, सहारनपुर, बुलंदशहर, राजस्थान के अजमेर और हरियाणा के पलवल सहित आठ ठिकानों की तलाशी ली।