फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbi made serious allegation against ex army chief

पूर्व वायुसेना प्रमुख की जमानत रद्द करने का आग्रह, सीबीआई ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 27 Jan 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jan 2017 12:22 PM IST
सार

सबहेड 
सीलबंद रिपोर्ट पेश कर आरोपियों पर

विज्ञापन
cbi made serious allegation against ex army chief
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई ने एक बार फिर कहा कि चोपर डील मामले में आरोपी पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी सहित दो अन्य के खिलाफ गंभीर आरोप हैं। हाईकोर्ट के समक्ष सीलबंद रिपोर्ट पेश करते हुए सीबीआई ने कहा कि इन तीनों की जमानत रद करना जरूरी है वरना जांच प्रभावित होगी।

विज्ञापन


सीबीआई ने तीनों को निचली अदालत द्वारा प्रदान जमानत फैसले को चुनौती दी है। गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के मामले में त्यागी, उनके भाई संजीव त्यागी व अधिवक्ता गौतम खेतान को मिली जमानत को सीबीआई ने यह कहते हुए चुनौती दी है कि वह जांच को कथित रूप से प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति आईएस मेहता के समक्ष सीबीआई की ओर से पेश अधिवक्ता ने सीलबंद रिपोर्ट पेश की। उन्होंने अदालत से इसे खुली अदालत में न पढ़ने का आग्रह करते हुए कहा आप इसे अपने स्तर पर देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रिपोर्ट गोपनीय है और आरोपियों की विस्तृत भूमिका का हवाला दिया गया है। इसके अलावा जांच किस स्तर पर है उसका भी इससे पता चलता है। उन्होंने कहा रिपोर्ट सार्वजनिक होने से जांच प्रभावित होगी। अदालत ने रिपोर्ट के ध्यानार्थ मामले की सुनवाई एक फरवरी तय कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed