{"_id":"59c7ce114f1c1b37688b64f1","slug":"cbi-linking-crime-scene-recreate-pradyumna-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रद्युम्न मर्डर केस: कड़ी दर कड़ी जोड़ने में लगी CBI, टटोल रही वारदात से पहले के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रद्युम्न मर्डर केस: कड़ी दर कड़ी जोड़ने में लगी CBI, टटोल रही वारदात से पहले के हालात
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Prasoon Pradyuman
गुरुग्राम के भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या में सीबीआई अब कड़ी दर कड़ी जोड़ने में जुट गई है। अब एजेंसी घटना के दिन से पहले के हालात को टटोल रही है।
pradyuman murder case
सीबीआई को पूछताछ में वारदात से दो दिन की घटना के बारे में पता चला है। इसके बाद एजेंसी ने इस घटना की कड़ियां जोड़ना और सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है।
pradyuman murder
बता दें कि 8 सितंबर को प्रद्युम्न की टॉयलेट में गला काटकर हत्या हो गई थी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, हत्या के दो दिन पहले रायन स्कूल में कुछ ऐसा हुआ था, जो अप्रत्याशित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल की छुट्टी के बाद लगभग सभी बच्चे बसों में घर जाने के लिए बैठ चुके थे। बसों में बैठे सभी बच्चों से कहा गया कि वे वापस अपनी कक्षा में जाएं। जो बसें चली गई थीं, उन्हें भी बच्चों के साथ ही वापस बुलाया गया।
विज्ञापन
pradyuman murder case
- फोटो : अमर उजाला
सभी बसें वापस आ गईं तो सभी बच्चों को कक्षा में भेज दिया गया। उसके बाद सभी बसों के ड्राइवरों को स्कूल के भीतर बुलाकर कुछ बातचीत की गई थी। स्कूल बस दोबारा एक घंटे बाद चली थीं।