{"_id":"5d053bd08ebc3e08ad43ff15","slug":"cbi-inspector-dies-due-to-drown-in-ganga-at-garhmukteshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ः गंगा में डूबकर सीबीआई इंस्पेक्टर की मौत, दोस्तों के साथ नहाते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ः गंगा में डूबकर सीबीआई इंस्पेक्टर की मौत, दोस्तों के साथ नहाते वक्त हुआ हादसा
Sun, 16 Jun 2019 12:11 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने आए सीबीआई इंस्पेक्टर की डूबने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर दिल्ली के लोदी रोड स्थित ऑफिस में तैनात था। गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी राजेश सक्सेना का बेटा अमर सक्सेना (32) सीबीआई में इंस्पेक्टर के पद पर दिल्ली के लोधी रोड पर स्थित कार्यालय में तैनात था, वे शनिवार देर शाम अपने दोस्तों के साथ बृजघाट गंगा स्नान करने के लिए आया था।
विज्ञापन
गंगा में दोस्तों के साथ स्नान करने के दौरान अमर गहरे पानी में चला गया। वह गंगा में डूबने लगा। उसके चीखने की आवाज सुनकर दोस्तों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गंगा तट पर मौजूद मल्लाहों और गोताखोरों ने भी गंगा में छलांग लगा दी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मल्लाहों ने अमर को गंगा से बाहर निकल लिया। अनानफानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन