Power Grid Bribery Case: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, कार्यकारी निदेशक समेत छह को किया गिरफ्तार
सीबीआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जांच एजेंसी की टीमों ने बुधवार को नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत अन्य शहरों के 11 ठिकानों पर छापामारी शुरू की। इस दौरान बीएस झा के गुरुग्राम स्थित आवास से 93 लाख रुपये भी जब्त किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने रिश्वत के मामले में भारतीय पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के कार्यकारी निदेशक (ईडी) बीएस झा और छह अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर रिश्वत के बदले निजी कंपनी का पक्ष लेने का आरोप है। इस संबंध में टाटा पावर के अधिकारियों का नाम भी जुड़ रहा था। लेकिन कंपनी ने बयान जारी कर इसका खंडन किया है।
सीबीआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जांच एजेंसी की टीमों ने बुधवार को नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत अन्य शहरों के 11 ठिकानों पर छापामारी शुरू की। इस दौरान बीएस झा के गुरुग्राम स्थित आवास से 93 लाख रुपये भी जब्त किए।
सीबीआई ने पावर ग्रिड के कार्यकारी निदेशक बीएस झा समेत सात अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए सभी छह अधिकारियों को पंचकूला की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 जुलाई तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है। ईटानगर में तैनात झा बीते कुछ दिनों से सीबीआई के रडार पर थे।
टाटा पावर ने जारी किया बयान
टाटा पावर ने इस संबंध में बयान जारी किया है। टाटा पावर के प्रवक्ता ने कहा, ''टाटा पॉवर यह स्पष्ट करना चाहती है कि उसका कोई अधिकारी पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के इस कथित रिश्वत के मामले में संलिप्त नहीं है, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। कुछ मीडिया खबरों में इस मामले में टाटा पॉवर का नाम गलत चलाया जा रहा है।''