फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cases opf viral fever increased in changing weather

Delhi NCR News: बदलते मौसम से बढ़े वायरल बुखार, सर्दी और जुकाम के मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
-तापमान में अंतर से शरीर को मौसम के अनुसार ढलने में होती है परेशानी
विज्ञापन

-सुबह और रात को बाहर निकलते वक्त शरीर को ठीक से ढंकने की सलाह



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली । दिल्ली में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। थोड़ी सी लापरवाही भी सेहत बिगाड़ सकती है। इस समय वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अंतर से शरीर को मौसम के अनुसार ढलने में परेशानी होती है। इस वजह से लोग जल्दी बीमार पड़ सकते हैं।


सफदरजंग अस्पताल के प्रिवेंटिव मेडिसिन के निदेशक प्रोफेसर डॉ. जुगल किशोर ने बताया कि अभी रात का तापमान करीब 18-19 डिग्री और दिन का तापमान 34-35 डिग्री तक पहुंच रहा है। इस बड़े अंतर से वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने सुबह और रात को बाहर निकलते वक्त शरीर को ठीक से ढंकने की सलाह दी। उन्होंने मच्छरों से बचाव को भी जरूरी बताया। साथ ही तबीयत खराब होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन




इन बातों का रखें ध्यान
-पौष्टिक आहार और मौसमी फल खाएं

-धूल और एलर्जी से बचने के लिए मास्क का करें इस्तेमाल

-मच्छरों से बचने के उपाय अपनाएं

-घर और आसपास रखें साफ-सफाई

-एसी और कूलर चलाने से पहले करें उनकी सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed