फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cases of death from dengue in Gurgaon broke a five-year record

गुड़गांवः डेंगू से हुई मौतों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड

Fri, 23 Oct 2015 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 23 Oct 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
Cases of death from dengue in Gurgaon broke a five-year record

साइबर सिटी में 24 वर्षीय युवक की मौत के साथ ही डेंगू के मामले ने बीते पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक जिले में कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, बीते सालों में अधिकतम 8 मामले सामने आए थे। डेंगू के कंफर्म मामले में यह साल 2012 के अधिकतम रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। बता दें कि स्वास्थ्य निदेशालय ने गुड़गांव को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस साल डेंगू पिछले सालों के मुकाबले अधिक खतरनाक रहा है। डेंगू के डेन-2 और 3 वायरस की संक्रमण फैलाने की क्षमता डेन-1 वायरस की तुलना में बहुत अधिक होती है। इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) की रिपोर्ट में सामने आया है कि ये दो वायरस की वजह से डेंगू का डंक साइबर सिटी में फैल रहा है।
विज्ञापन


गुड़गांव के अस्पतालों में अब तक डेंगू 10 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल झज्जर के पूर्व विधायक के पोते और पूर्व मंत्री मीना मंडल की मौत की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है, लेकिन ये दोनों मामले गुड़गांव के बाहर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग इसे जिले का नहीं मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की लैब में बुधवार तक 350 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। ये सभी गुड़गांव के हैं।  गुड़गांव के अलावा यहां के प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा रहे बाहरी 138 लोगों में भी डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 900 से अधिक मरीजों को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed