फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against three individuals for the desecration of Mahatma Gandhi's statue; two minors taken into police custody.

Delhi NCR News: महात्मा गांधी की प्रतिमा के अपमान मामलें में तीन पर केस दर्ज, दो नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह जिले के गांव घासेड़ा में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के साथ अभद्रता और अनादर के मामले में नूंह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जिनमें से दो नाबालिग को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गांव कोटला निवासी जकरिया उर्फ जाकिर पुत्र यासीन ने थाना सदर नूंह में शिकायत दी थी कि 19 जून को फेसबुक पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक घासेड़ा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर चढ़कर आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाई दे रहे थे। शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर पूछताछ करने के बाद आरोप लगाया कि घासेड़ा निवासी कुछ युवकों ने गांधी जी की प्रतिमा पर चढ़कर और उसे नुकसान पहुंचाकर आम जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। शिकायत में संबंधित युवकों के नाम भी बताए गए। शिकायत के आधार पर थाना सदर नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताते हुए नूंह पुलिस से दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद नूंह पुलिस ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की और मुकदमा दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed