{"_id":"67355fca83bdcc6cc2052170","slug":"case-registered-against-three-for-sexually-assaulting-a-minor-school-girl-in-anand-vihar-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मासूम से 'गंदा काम': बस में ड्राइवर-कंडक्टर और अटेंडेंट बने हैवान, नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मासूम से 'गंदा काम': बस में ड्राइवर-कंडक्टर और अटेंडेंट बने हैवान, नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीड़न
Thu, 14 Nov 2024 07:56 AM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:56 AM IST
सार
आनंद विहार के एक प्राइवेट स्कूल की बस में नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। बच्ची के साथ बस चालक, परिचालक और सहायक ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में आनंद विहार इलाके की वारदात बताई जा रही है। जहां एक स्कूली छात्रा का कथित तौर पर स्कूल बस में यौन उत्पीड़न किया गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल बस ड्राइवर, कंडक्टर और एक स्कूल अटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राइवेट स्कूल ने इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। अभिभावकों का बयान दर्ज किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब लड़की गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपने घर जा रही थी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि माता-पिता घटना का विवरण देने और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत देने के लिए आगे नहीं आए। हालांकि, अपराध की गंभीरता को देखते हुए बस चालक, कंडक्टर और स्कूल के अटेंडेंट के खिलाफ धारा 10 यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन