फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case registered against contractor and builder on Gokulpuri metro station accident

Gokulpuri Metro Station: कॉन्ट्रैक्टर और बिल्डर के खिलाफ इन धाराओं में मामला दर्ज, कैलाश गहलोत ने DMRC से मांग

Thu, 08 Feb 2024 06:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 06:30 PM IST
सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि हादसे को लेकर मेट्रो कॉट्रैक्टर और बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। 

विज्ञापन
Case registered against contractor and builder on Gokulpuri metro station accident
गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के पिंक लाइन पर मौजूद गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का बड़ा हिस्सा स्लैब सड़क पर गिर गया। इस मामले में पुलिस ने एक्शन ले लिया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि हादसे को लेकर मेट्रो कॉट्रैक्टर और बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 337 और 304 एक के तहत एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन

 

कैलाश गहलोत ने डीएमआरसी को लिखी चिट्ठी
गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म की दीवार गिरने से हुए हादसे की परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने जांच के आदेश दिए हैं। इसमें उच्च स्तरीय समिति बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने जांच रिपोर्ट दो सप्ताह में मांगी है। वहीं, उन्होंने कहा है कि डीएमआरसी अतिरिक्त राहत राशि देगी। साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च भी वहन करने के लिए कहा है।
 



एक की मौत- चार घायल
हादसे में चार दोपहिया वाहन पर सवार पांच लोग मलबे के नीचे दबकर बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा बचाव दल मौके पर पहुंच गया। आनन-फानन में घायलों को मलबे से निकालकर जीटीबी अस्पताल भेजा गया। जहां एक शख्स को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि चार का अस्पताल में इलाज जारी है। इसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

डीएमआरसी ने किया मुआवजे का एलान
हादसे पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अफसोस जताते हुए मृतक के परिजनों को 25 लाख, गंभीर रूप से घायल को पांच लाख और मामूली रूप से जख्मी हुए व्यक्तियों को एक-एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है। डीएमआरसी अधिकारियों ने हादसे के फौरन बाद सिविल डिपार्टमेंट के मैनेजर और जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर कर मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन

हादसे पर पुलिस ने दिया बयान
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.00 गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर हुआ। यहां प्लेटफॉर्म के पूर्वी ओर बनी एक ओर की दीवार, स्लैब समेत नीचे चलते ट्रैफिक पर गिर गई। करीब 40 से 50 मीटर लंबी दीवार और स्लैब का मलबा सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों पर गिर गया। एकाएक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर मदद को भागे। मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दे दी गई। चूंकि घटना स्थल से थाना चंद कदमों की दूरी पर था, इसलिए कुछ ही मिनटों बाद पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। पब्लिक की मदद से घायलों को मलबे से निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed