{"_id":"5dc7690a8ebc3e5b40490fa7","slug":"case-registered-after-tripple-talaq-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पर पति के खिलाफ मामला दर्ज, दो महीने भी न टिक पाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक पर पति के खिलाफ मामला दर्ज, दो महीने भी न टिक पाई शादी
Sun, 10 Nov 2019 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Nov 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी एस्टेट इलाके के तकिया काले खां मीर दर्द रोड पर घरेलू विवाद के के बाद एक शख्स ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता पुलिस के पास पहुंची लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। आखिर पीड़िता ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
आयोग के दखल के बाद पुलिस ने सात नवंबर को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल आईपी एस्टेट थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता फरजाना (24) परिवार के साथ तकिया काले खां मीर दर्द रोड में सपरिवार रहती है। वह 2018 में कनॉट प्लेस इलाके में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात के बाद दोस्ती इलाके में ही रहने वाले मोहम्मद उस्मान से हो गई।
विज्ञापन
इन दोनों ने 13 सितंबर 2019 को परिवार वालों की मर्जी से शादी कर ली थी। दोनों की शादी को बाकायदा तीस हजारी कोर्ट में रजिस्टर्ड करवाया गया था। शादी के अगले ही दिन से उस्मान ने फरजाना के साथ मारपीट शुरू कर दी। तीन दिन बाद ही फरजाना अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
जब बात बढ़ी तो महिला आयोग में शिकायत हुई। महिला आयोग के दखल के बाद 22 अक्तूबर को फरजाना अपनी ससुराल पहुंची। वहां मामूली कहासुनी के बाद उस्मान ने फरजाना को तीन तलाक दे दिया।
पीड़िता ने एलएनजेपी पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो उसने 28 अक्तूबर को आईपी एस्टेट थाने में शिकायत दी थी। वहां पर जब सुनवाई नहीं हुई तो महिला आयोग में मदद की गुहार लगाई थी।