फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case on principal for running I Love Sisodia campaign in Sarvodaya Girls School at delhi

I Love Manish Sisodia: पोस्टर लगवाने वाली स्कूल प्रिंसिपल पर केस, अब पुलिस करेगी पूछताछ

Mon, 06 Mar 2023 02:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Mar 2023 02:04 AM IST
सार

मनीष सिसोदिया के समर्थन में आई लव मनीष सिसोदिया अभियान चालने पर एक स्कूल की प्रिसिंपल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दिवाकर पांडेय नाम के शख्स की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Case on principal for running I Love Sisodia campaign in Sarvodaya Girls School at delhi
मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आई लव मनीष सिसोदिया अभियान चलाने पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि शराब नीति मामले में भ्रष्टाचार के आरोपी मनीष सिसोदिया के महिमा मंडन के लिए एसएमसी संयोजक व सर्वोदय कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल ने संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया।  दिल्ली पुलिस अब इस मामले में स्कूल की प्रिंसिपल और प्रबंधन समिति से पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन


स्कूल के गेट पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर न सिर्फ स्कूल को गंदा किया, बल्कि आरोपी को बचाने के लिए आपराधिक साजिश रची। इसमें जबरन स्कूली छात्राओं को भी शामिल किया गया। पुलिस के अनुसार, दिवाकर पांडेय ने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की। इसके बाद शनिवार को इस संबंध में शास्त्री पार्क थाने में दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट-2007 (सार्वजनिक संपत्ति को गंदा करने या नुकसान पहुंचाने) का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पांडेय ने आरोप लगाया है कि सिसोदिया को सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है। वे अभी कस्टडी में हैं। शुक्रवार को शास्त्री पार्क के सर्वोदय कन्या विद्यालय में सिसोदिया के समर्थन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल एसएमसी की संयोजक गजाला और प्रिंसिपल गीता रानी ने क्लास रूम से डेस्क निकलवाकर मेन गेट पर रखवा दिए। इसके बाद गेट पर बड़े पोस्टर लगाकर आई लव मनीष सिसोदिया लिखवा दिया। 
 

सिसोदिया का मामला अभी विचाराधीन हैं, ऐसे में उनके समर्थन में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर सीधे तौर पर संविधान का मजाक उड़ाया गया है। ऐसा कर ये लोग न सिर्फ आम लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, बल्कि स्कूल की छात्राओं को अपराध बोध से दूर रखने की साजिश रची है। 
 

पुलिस आयुक्त कार्यालय ने शिकायत मिलने के बाद इसे उत्तर-पूर्वी जिले में भेजा गया। छानबीन के बाद पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वीडियो से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed