{"_id":"5da505f28ebc3e93d47d7ac6","slug":"case-on-hotel-administration-in-the-death-of-shooter-priyanshu","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर प्रियांशु की मौत मामले में होटल प्रशासन पर केस, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर प्रियांशु की मौत मामले में होटल प्रशासन पर केस, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Tue, 15 Oct 2019 05:04 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 15 Oct 2019 05:04 AM IST
विज्ञापन
शूटर प्रियांशु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलप्रह्लादपुर थाना पुलिस ने करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही नार्थ जोन शूटिंग चैपियनशिप में भाग लेने आए शूटर प्रियांशु (15) की संदिग्ध हालत में मौत मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ओयो होटल के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि सोमवार शाम तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। उधर, पुलिस ने प्रियांशु के शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार दोपहर को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि प्रियांशु की होटल में नहाते समय करंट लगने से मौत हुई है। इसके बावजूद प्रियांशु के विसरा को सुरक्षित रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा कि मौत के वास्तविक कारण क्या रहे। प्रियांशु के पिता राजेन्द्र प्रसाद ने आरोप लगाया है कि होटल प्रशासन की लापरवाही से उनके बेटे की मौत हुई है।
पुलिस ने होटल के जिस बाथरूम में प्रियांशु नहा रहा था उसके सभी इलेट्रॉनिक्स उपकरणों को जब्त कर लिया है। इन्हें फोरेंसिंक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही होटल के कमरे को सील कर दिया गया है।
प्रियांशु देहरादून स्थित एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था और मूलरूप से नवादा, बिहार का रहने वाला था। दिल्ली के तुगलकाबाद में स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए नौ अक्तूबर को वह दिल्ली आया था। रविवार सुबह करीब दस बजे वह होटल के बाथरूम में नहाने गया। काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकला तो होटल प्रशासन ने गेट खोला। अंदर प्रियांशु मृत पड़ा था।
30 से ज्यादा मेडल जीत चुका है
परिजनों ने बताया कि प्रियांशु राष्ट्रीय स्तर का शूटर था। शूटिंग में अब तक 30 से ज्यादा मेडल जीत चुका था। उसका निशाना बहुत ही अचूक था।