फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of taking selfie with wrestler Sushil kumar, report submitted to top officials

सुशील पहलवान के साथ सेल्फी लेने का मामला, आला अधिकारियों को सौंपी गई रिपोर्ट

Wed, 30 Jun 2021 12:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 30 Jun 2021 12:57 PM IST
सार

  • आला अधिकारी लेंगे निर्णय, पुलिसकर्मियों के खिलाफ कारण बताओं नोटिस या फिर विभागीय जांच के दिए जा सकते हैं आदेश

विज्ञापन
Case of taking selfie with wrestler Sushil kumar, report submitted to top officials
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशील पहलवान के साथ तिहाड़ जेल परिसर में पुलिसकर्मियों के सेल्फी लेने के मामले में की जा रही जांच पूरी हो गई है। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी ने रिपोर्ट को आला अधिकारियों को सौंप दिया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अंतिम फैसला आला अधिकारियों को ही करना है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट पर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं और इसे महकमे का आंतरिक मामला बता रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों कहना है कि अभी मामले की प्राथमिक जांच की गई है। अभी इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी निर्णय लेंगे। सेल्फी लेने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कारण बताओं नोटिस दिया जाएगा या फिर उनके खिलाफ विभागीय जांच की कार्रवाई की जाएगी, इस पर फैसला वरिष्ठ अधिकारी को करना है।  
विज्ञापन


जहां तक जांच रिपोर्ट की बात है इसमें पुलिसकर्मियों के इस रवैये को अनैतिक और अव्यवहारिक माना गया है। साथ ही आरोपी के साथ सेल्फी लेने को पुलिसकर्मियों की गलती माना है। ऐसा करना पुलिस और आरोपियों के बीच के गठजोड़ को दर्शाता है। जिससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सुशील के सेलेब्रेटी स्टेटस को देखकर पुलिसकर्मी अपने को रोक नहीं पाए और उसके साथ फोटो और सेल्फी ले ली। ऐसे में इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है यह एक दो दिन में पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed