फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case of finding dead bodies of two people from sewer

दिल्ली: केबल चोरी करने सीवर में उतरे दो चोर, बेहोश हुए तो तीसरे ने बंद किया ढक्कन, दोनों की तड़प-तड़पकर मौत

Wed, 23 Mar 2022 07:45 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 07:45 PM IST
सार

सीवर में दो युवकों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व मरने वाले दोनों सीवर में से केबल चोरी करने आए थे।

विज्ञापन
Case of finding dead bodies of two people from sewer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) के सामने कोठी नंबर-57 के सामने सीवर में दो युवकों के शव मिलने के मामले में पुलिस ने सीवर के ढक्कन को बंद करने वाले आरोपी मोहम्मद अतीक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में नया खुलासा ये सामने आया है कि आरोपी व मरने वाले दोनों पीड़ित सीवर से केबल चोरी करने आए थे। आरोपी व मृतकों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अतीक व अलाउद्ददीन और नाले में मृतक मिले खुर्शीद व सज्जाद कोटला मुबारकपुर में एक साथ रहते थे। ये फाइबर केबल व कॉपर वायर बिछाने का ठेकेदार के अंडर काम करते थे। 18 मार्च को शब-ए-बारात होने के कारण अलाउद्दीन लक्ष्मी नगर स्थित अपने घर चला गया था। इसके बाद होली वाले दिन अतीक, सज्जाद व खुर्शीद तीन नाले से फाइबर केबल चोरी करने आए थे। सज्जाद व खुर्शीद सीवर में पहले उतर गए। नीचे उतरने के बाद कुछ समय बाद ये बेहोश हो गए। इसके बाद अतीक सीवर में उतरा। उसने देखा कि दोनों बेहोश हो गए हैं तो वह बाहर आया और उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा, क्योंकि ये लोग केबल चोरी करने आए थे। इसके बाद वो सीवर का ढक्कन ढक कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 

नई दिल्ली जिला डीसीपी अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि 22 मार्च को कॉल मिली थी कि आईआईसी के सामने लोधी एस्टेट में कोठी नंबर-57 के फुटपाथ के कोने पर सीवर में दो शव पड़े हुए हैं। मौके पर मिले मोहम्मद अशब ने बताया कि 21 मार्च को उसकी चाची ने बताया कि उसके चचेरे भाई खुर्शीद व सज्जाद तीन-चार दिन से गायब हैं। मोहम्मद अशब कोटला मुबारकपुर गया। वहां अतीक व अलाउद्दीन मिले। शुरू में इन लोगों ने कुछ नहीं बताया। पुलिस को सूचना देने की धमकी देने पर अतीक उसे घटनास्थल पर ले गया। सीवर से दोनों के शव बरामद कर लिए गए। तुगलक रोड थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह व एसआई किशोर कुमार को सौंपी गई।


 

आरोपी घटनास्थल पर फिर से गया था

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। एसआई किशोर कुमार को सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता लगा कि ये तीनों 18 मार्च को शाम 5.53 बजे घटनास्थल पर ऑटो से पहुंचे थे। इनमें से सज्जाद व खुर्शीद सीवर में घुस गए। अतीक बाहर इंतजार करता रहा। करीब पांच मिनट बाद अतीक सीवर के अंदर उतरा। उसने देखा कि सज्जाद व खुर्शीद नाले के अंदर बेहोश पड़े हैं। वह सीवर से बाहर आया और सीवर के ढक्कन को बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने मोहम्मद अतीक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वह सबूतों को नष्ट करने के लिए फिर से घटनास्थल पर आया था। उसने वहां से कुछ सबूत मिटाए थे।

विज्ञापन

अतीक के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मोहम्मद अतीक(23) के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। उसके खिलाफ सरिता विहार थाने में मोबाइल चोरी का मामला दर्ज है। पीड़ित सज्जाद 16 फरवरी को जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ हौजखास थाने में केबल चोरी का मामला दर्ज है। अल्लाउद्दीन के खिलाफ ग्रेटर कैलाश थाने में चोरी का मामला दर्ज है।  


अतीक चाहता तो दोनों की जान बच सकती थी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर अतीक चाहता था तो सज्जाद व खुर्शीद जिंदा होते। जब उसे पता लगा कि ये दोनों बेहोश हो गए हैं तो उसे तुरंत पुलिस व दककल विभाग को सूचना देनी चाहिए थी। मगर उसने ऐसा नहीं किया वह सीवर का ढक्कन बंद कर फरार हो गया। अगर आरोपी पुलिस को सूचना दे देता तो दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता था और आज शायद दोनों जिंदा होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed