इंजीनियर पत्नी की हत्या के पीछे की कहानी आई सामने, इस वजह से था ससुराल पक्ष नाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर अल्फा-दो में बुधवार रात की गई महिला इंजीनियर की हत्या के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति कुलदीप राघव, ससुर रघुराज राघव और सास सुषमा राघव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ननद अनु राघव फरार है।
उधर महिला के परिजनों का आरोप है कि शादी के करीब दो साल बाद वर पक्ष की ओर से दस लाख रुपये और स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की जा रही थी। पैसे और गाड़ी नहीं देने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।
मालूम हो कि बुधवार शाम को एटा निवासी शैलेंद्र सिसोदिया की इंजीनियर बेटी रिचा उर्फ प्रिया की सेक्टर अल्फा-दो स्थित उसकी ससुराल में हत्या कर दी गई थी। रिचा के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में पड़ी थी। उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शैलेंद्र का आरोप है कि रिचा का पति कुलदीप राघव, ससुर, सास और ननद अतिरिक्त दहेज में दस लाख रुपये और स्कॉर्पियो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर कपड़े पीटने वाली थपकी और चाकू से कई वार कर रिचा की हत्या कर दी गई।
शैलेंद्र का कहना है कि उन्होंने करीब दो साल पहले बेटी रिचा का विवाह कुलदीप राघव से किया था। शादी में उन्होंने करीब 45 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।
छह माह पहले भी उन्होंने दो लाख रुपये दिए थे। इसके बावजूद उनकी मांग बंद नहीं हुई थी। बृहस्पतिवार को बीटा-वन सेक्टर की महिलाएं बड़ी संख्या में कासना कोतवाली पहुंची। उन्होंने तीनों आरोपियों को जल्द से जल्द जेल भेजने और अनु की गिरफ्तारी की मांग की।
‘प्यार बहुत था लेकिन विश्वासघात मंजूर नहीं’
आरोपी कुलदीप राघव ने कस्टडी में पुलिस से कहा कि उसे रिचा से बहुत प्यार था लेकिन विश्वासघात मंजूर नहीं। आरोपी के बयान से प्रतीत हो रहा था कि वह पत्नी पर शक करता था।
कोतवाली प्रभारी ब्रजेश वर्मा ने कहा कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है।