फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   case of cheating of lakhs came to fore by showing fake appointment letters on pretext of getting jobs In Mangolpuri

नौकरी का झांसा: फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर बनाया शिकार, पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 

Tue, 01 Mar 2022 08:01 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 08:01 PM IST
सार

पहले तो पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद शिकायतकर्ताओं ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की शिकायत की। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
case of cheating of lakhs came to fore by showing fake appointment letters on pretext of getting jobs In Mangolpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मंगोलपुरी इलाके में फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। एक परिवार के सदस्यों ने पीड़ितों को ऊंची पहुंच का हवाला दिया और उनसे लाखों रुपये ठग लिए। पैसे वापस मांगने पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस फर्जीवाड़ा और ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बबीता परिवार के साथ मंगोलपुर कलां में रहती है। वह आंगनबाड़ी में कार्यरत है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि आंगनबाड़ी में उसके साथ एक सोनिया नाम की महिला काम कर रही थी। उससे दोस्ती हो गई। वर्ष 2019 में बातचीत के दौरान सोनिया ने उसे बबीता सेठी के बारे में बताया। उसने कहा कि बबीता की कई वीआईपी लोगों से जान पहचान है और वह अपनी जान पहचान से कई लोगों की सरकारी नौकरी दिला चुकी है। सोनिया ने उसे बबीता सेठी से मिलवाया। 
विज्ञापन


बबीता सेठी ने बातचीत के दौरान उसे अपने फोन में कई नियुक्ति पत्र दिखाए और बताया कि नौकरी लगवाने के लिए उसे 25 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आरोप है कि बबीता सेठी उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों लगातार उसके पास आकर पैसे ले जाने लगे। पीड़ित के पड़ोसियों को जब नौकरी दिलाने की बात पता चली तो उन लोगों ने भी बबीता के जरिए आरोपियों से संपर्क किया। बबीता के मुताबिक उसने आरोपियों को 20 लाख रुपये दिए। जबकि आधा दर्जन पड़ोसियों ने 29 लाख रुपये दिए। पिछले साल तक आरोपी जब नौकरी दिला नहीं पाए तो पीड़ित उनसे पैसे वापस मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी महिला ने बताया कि पैसे अन्य लोगों को दिए गए हैं। वहां से पैसे वापस होने पर उन्हें लौटा दिए जाएंगे। बाद में आरोपी पक्ष ने पीड़ितों के पैसा मांगने पर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। उसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में उनकी शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed