{"_id":"36df2c0bcbe2c00aa64ccfa1c509c9c3","slug":"case-filled-against-eve-teasers-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने मनचलों के खिलाफ दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने मनचलों के खिलाफ दर्ज कराया केस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 06 Oct 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
मेवात के थाना रोजकामेव पुलिस ने एक शस ने शिकायत पर चार बाइकों पर सवार आठ-नौ युवाओं के विरुद्ध नूंह से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा देकर सोमवार की देर शाम गांव आटा-बरोटा लौट रही कुछ छात्राओं के संग अश्लील छींटाकशी और मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है मगर अभी इनकी गिरतारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
नूंह महिला पुलिस को आटा के मनोज कुमार ने बताया कि इस वारदात को बाइक नंबर एचआर 27-2501, एचआर 27ई 0406,एचआर 30जी-7070 एवं एचआर-5850 पर सवार अज्ञात युवकों ने अंजाम दिया।
विज्ञापन
इन चार बाइकों पर आठ-नौ युवक सवार थे। पुलिस ने अज्ञात युवकों के विरुद्ध पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले से संबंधित सभी बालिकाएं नाबालिग हैं, जिनकी संख्या सात बताई गई है। सभी छात्राएं गांव आटा की रहने वाली हैं। बता दें कि ये सभी छात्राएं एक ऑटो में सवार थीं।
विज्ञापन