फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case filed against live in partner for filing false FIR of gang misdeed

एक से तो वसूल रही थी हर माह 20 हजार: उल्टा पड़ा लिवइन पार्टनर पर दुष्कर्म की FIR कराना, कोर्ट ने दिया ये आदेश

Thu, 20 Nov 2025 09:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 20 Nov 2025 09:15 PM IST
सार

अदालत ने युवती द्वारा दर्ज कराई एफआईआर को रद्द करते हुए उल्टा उसके ही खिलाफ 164 के झूठे बयान देकर अदालत को गुमराह करने, झूठे तथ्य उपलब्ध कराने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
Case filed against live in partner for filing false FIR of gang misdeed
लड़की को भारी पड़ा सामूहिक दुष्कर्म का झूठा केस कराना - फोटो : AI Image

विस्तार

दिल्ली के तिमारपुर इलाके में फेसबुक पर एक युवती से हुई दोस्ती के बाद यूपीएससी के छात्र और लड़की ने एक साथ लिवइन में रहना शुरू कर दिया। युवती भी यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम भी खाई। तीन साल सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन एक दिन देर रात को युवक ने अपनी लिवइन पार्टनर को किसी दूसरे युवक के साथ देख लिया।

विज्ञापन

युवती ने मनाया पर नहीं माना शैलेंद्र
बस यहीं से बेचारे शैलेंद्र सिंह (29) के जीवन में भूचाल आ गया। दोनों में अनबन हुई और शैलेंद्र ने युवती से संबंध खत्म कर लिया। इसके बाद युवती ने शैलेंद्र को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नही हुआ। युवती कुशीनगर, यूपी के एक पीसीएस अधिकारी को अपना जीजा बताती थी, शैलेंद्र ने उनको कॉल किया तो पता चला कि युवती उनको ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपये माह वसूल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने दर्ज करा दी एफआईआर
युवती ने यूपी के महाराजगंज और कुशीनगर में शैलेंद्र और पीसीएस अधिकारी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी। दोनों ने किसी तरह जमानत ली तो युवती ने 23 अगस्त 2023 को दिल्ली के तिमारपुर इलाके में दोनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। जांच में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप झूठे पाए गए।

विज्ञापन

कोर्ट ने दिया केस दर्ज करने के आदेश
अदालत ने युवती द्वारा दर्ज कराई एफआईआर को रद्द करते हुए उल्टा उसके ही खिलाफ 164 के झूठे बयान देकर अदालत को गुमराह करने, झूठे तथ्य उपलब्ध कराने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने का आदेश दिया। 11 नवंबर को अदालत के आदेश पर तिमारपुर थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

क्या था पूरा मामला...
मूलरूप से कुशीनगर, यूपी का रहने वाले शैलेंद्र की वर्ष 2019 में युवती से दोस्ती हुई थी। शैलेंद्र तिमारपुर के गांधी विहार में फ्लैट लेकर तैयारी कर रहा था। दोस्ती होने के बाद वर्ष 2020 से दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया। युवती शैलेंद्र को कुशीनगर के पीसीएस अधिकारी अपने जीजा के बारे में बताती थी। इस बीच 4 अप्रैल 2022 देर को शैलेंद्र ने युवती को एक अन्य युवक के साथ देख लिया।

अधिकारी से 20 हजार रुपये वसूल रही थी युवती
दोनों के बीच अनबन हुई। पीसीआर कॉल भी हुई। पुलिस की मौजूदगी में लिखित में दोनों ने एक साथ न रहने के लिए कहा। बावजूद इसके युवती ने शैलेंद्र का पीछा नहीं छोड़ा। शैलेंद्र को लगा कि युवती के जीजा से बातचीत करना चाहिए। शैलेंद्र ने जीजा को कॉल किया तो पता चला कि पीसीएस अधिकारी युवती के जीजा है ही नहीं, युवती अधिकारी को ब्लैकमेल कर वर्ष 2018 से 20 हजार रुपये माह वसूल रही है।

युवती ने दिल्ली और यूपी में दर्ज करा दीं तीन एफआईआर...
युवती को जब पता चला कि शैलेंद्र ने पीसीएस अधिकारी से बातचीत शुरू कर दी है तो उसने 20 जून 2023 को महाराजगंज, यूपी के थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। 24 जुलाई 2023 को कुशीनगर में एक और मामला युवती ने दोनों के खिलाफ दर्ज करा दिया। शैलेंद्र और पीसीएस अधिकारी ने वहां से जमानत ले ली।

जिस डेट पर दुष्कर्म की बात की..उस दिन दिल्ली में नहीं थे दोनों
इसके बाद युवती ने दिल्ली पहुंचकर 23 अगस्त 2023 को तिमारपुर में सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करा दी। 27 अगस्त को दिल्ली पुलिस शैलेंद्र और पीसीएस को गिरफ्तार करने यूपी भी पहुंच गई, लेकिन दोनों ने खुद को गायब किया। इसके बाद पुलिस ने युवती के आरोपों की जांच की। जिस डेट पर दुष्कर्म की बात की गई, उस दिन शैलेंद्र व पीसीएस अधिकारी दिल्ली में मौजूद नहीं थे।

अगली डेट पर वो खुद नहीं थी 
जांच में जब कोर्ट को यह तथ्य दिया गया तो युवती ने एक दिन पहले की घटना बता दी। इसकी पड़ताल हुई तो युवती उस दिन खुद दिल्ली में मौजूद नहीं थी। छानबीन के बाद दिल्ली पुलिस ने युवती द्वारा लगाए गए तमाम आरोप गलत पाए और तीस हजारी कोर्ट से मामला रद्द करने के लिए कहा। अदालत ने युवती द्वारा दर्ज कराई एफआईआर को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने के अलावा युवती के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। 11 नवंबर को तिमारपुर थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed