फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case filed against contractor in case of death of laborer in Delhi

मजदूर की मौत का मामला: सीवर में उतरने से एक की गई थी जान, दूसरे की हालत नाजुक; ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 17 Mar 2025 09:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 17 Mar 2025 09:33 PM IST
सार

पंतलाल दिल्ली जल बोर्ड के एक ठेकेदार के साथ जुड़ा हुआ था। ठेकेदार के कहने पर वह सफाई के लिए जाता था। रविवार को फ्रेंड्स क्लब, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास सीवर की सफाई की कॉल मिली थी।
 

विज्ञापन
Case filed against contractor in case of death of laborer in Delhi
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में रविवार दोपहर सीवर की जहरीली गैस की चपेट में आने से मजदूर की मौत मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ठेकेदार ने बिना सुरक्षा उपकरणों के तीनों मजदूरों को सीवर में सफाई के लिए उतार दिया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत हो गया। उसको एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सोमवार को मृतक पंत लाल चंदर (43) का शव परिवार के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूलरूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला पंतलाल चंदर परिवार के साथ जेजे कॉलोनी, श्रीनिवासपुरी में रहता था। परिवार में पत्नी कमला के अलावा चार बेटियां और 10 साल का बेटा अमन है। पंतलाल दिल्ली जल बोर्ड के एक ठेकेदार के साथ जुड़ा हुआ था। ठेकेदार के कहने पर वह सफाई के लिए जाता था। रविवार को फ्रेंड्स क्लब, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास सीवर की सफाई की कॉल मिली थी।
विज्ञापन


वहां सीवर सफाई के अलावा एक पाइप को भी काटना था। रविवार को पंत अपने दस साल के बेटे अमन को भी ले गया था। वहां पहुंचने पर पहले पंतलाल नीचे उतरा। उसके अचेत होने पर छोटा भाई रामकिशन अंदर गया। बाद में शिवदास अंदर घुसा। अमन के शोर मचाने पर शिवदास को बचा लिया गया। वहीं, बाकी दोनों अंदर फंसे रहे। बाद में दमकल की टीम मौके पर पहुंची तो उनको बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां पंतलाल को मृत घोषित कर दिया गया। रामकिशन की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed