{"_id":"5c94c26fbdec2214530f9ded","slug":"case-against-npcl-ceo-and-15-others-in-connection-of-non-willful-assassination","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनपीसीएल के सीईओ सहित 15 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनपीसीएल के सीईओ सहित 15 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
Fri, 22 Mar 2019 04:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा
एजेंसी, नोएडा
एजेंसी, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
जिले के थाना कासना क्षेत्र में स्थित एनपीसीएल के पावर हाउस में करंट लगने से 20 मार्च को तीन बच्चों की मौत के मामले में उनके परिजनों की शिकायत पर शुक्रवार को नोएडा पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सीईओ सहित 15 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने आज यहां बताया कि पाई- 3 सेक्टर में एनपीसीएल का बिजली घर है। यहां पर 20 मार्च को शाम करीब चार बजे 3 बच्चे गोलू, रिंकू और सागर खेलते हुए पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बिजली घर में खुले पड़े तारों में हाई वोल्टेज होने की वजह से बच्चों को करंट लग गया तथा तीनों की झुलस कर मौत हो गई।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि इस मामले में मृतक गोलू के पिता ने थाना कासना में एनपीसीएल के सीईओ आर सी अग्रवाल, सहायक इंजीनियर आतिश रंजन, जूनियर इंजीनियर धीरेंद्र, इंजीनियर मोहन सिंह, असिस्टेंट मैनेजर आकाश विश्वकर्मा, डीजीएम सुशांत आंद्रे, मुख्य अधिकारी गांगुली सहित 15 लोगों को नामित करते हुए धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन