फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Case against Corona infected wife, accused of wandering in the area even after denial

कोरोना संक्रमित की पत्नी पर केस, मनाही के बाद भी इलाके में घूमने का आरोप

Sun, 19 Apr 2020 10:17 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 19 Apr 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Case against Corona infected wife, accused of wandering in the area even after denial
सांकेतिक तस्वीर

मुखर्जी नगर इलाके में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला का पति लोकनायक अस्पताल में भर्ती है और परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था, लेकिन महिला खुलेआम इलाके में घूम रही थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मुखर्जी नगर थाना पुलिस शनिवार को इलाके में गश्त कर रही थी। गांधी आश्रम के पास पुलिसकर्मियों ने 30 वर्षीय महिला को बिना मास्क पहनकर घूमते हुए देखा। पूछताछ करने पर पता चला कि वह किसी काम से बाहर निकली थी। छानबीन करने पर पता चला कि महिला का पति कोरोना संक्रमित है और वह हकीकत नगर स्थित एक क्लीनिक में काम करता था।
विज्ञापन


क्लीनिक चलाने वाला डॉक्टर भी संक्रमित है। उस व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने के बाद परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था और घर से बाहर नहीं निकलने का निर्देश दिया गया था। महिला के फोन कॉल डिटेल व लोकेशन की जांच करने पर पता चला कि वह लगातार निर्देशों की अवहेलना कर घर से बाहर निकल रही है। पुलिस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed