फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cartridge in the envelope sent for extortion

लिफाफे में कारतूस भेजकर मांगी लाखों की रंगदारी

Tue, 16 Feb 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 16 Feb 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
cartridge in the envelope sent for extortion

रंगदारी और वसूली के लिए बदनाम बदमाश अजय गुर्जर के नाम पर डबुआ कॉलोनी के एक दुकानदार से सात लाख रुपयों की मांग की गई है। अजय गुर्जर के नाम से जारी धमकीभरा खत उसकी दुकान पर कारतूस में लिपटा हुआ मिला। रुपये न देने पर दुकानदार को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर सारन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रविवार को थाना सारन में डबुआ कॉलोनी निवासी विरेंद्र कथूरिया ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उसकी सारन क्षेत्र में दुकान है। वह बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई का काम करता है। सोमवार की सुबह उसने दुकान में एक लिफाफा पड़ा देखा। जब उसने लिफाफा खोला तो उसमें एक कारतूस निकला और इसके साथ एक खत भी था।
विज्ञापन


विरेंद्र ने पुलिस को बताया कि खत में अजय गुर्जर के नाम से लिखा था कि यदि जान प्यारी है तो सात लाख रुपये दे दे। खत में रुपये न देने पर विरेंद्र, उसके लड़के और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी। बता दें कि अजय गुर्जर पलवल क्षेत्र का नामी बदमाश माना जाता है। पिछले वर्ष पलवल में एक व्यापारी की दुकान में गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें बदमाशों ने अजय गुर्जर की ओर से हमला करवाने की धमकी दी थी और दुकानदार से रंगदारी मांगी थी। फिलहाल पुलिस ने विरेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed