फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cars looted from the flower business, chain and cash

फूल कारोबारी से लूटी कार, चेन और नगदी

Wed, 14 May 2014 12:37 PM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 14 May 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
Cars looted from the flower business, chain and cash

शहर में बदमाशों का आतंक चरम पर है। सोमवार देर रात दो बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर फूल कारोबारी से उसकी लग्जरी कार, 14 तोले सोने की चेन और करीब 25 हजार की नगदी लूट ली।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कई घंटे तक सड़कों पर बदमाशों की तलाश में भटकती रही। मंगलवार देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक बदमाश का स्केच भी जारी कर दिया।
विज्ञापन


पुराना आर्यनगर के 25 रामाकृष्णा कालोनी निवासी श्रवण शर्मा फूल कारोबारी हैं। कविनगर सी ब्लाक मार्केट में उनकी रोजन पैटर्न के नाम से फ्लावर शॉप है। श्रवण शर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद करके अपनी लग्जरी कार से घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में ही उन्होंने फोन पर अपनी पत्नी प्रियंका शर्मा को दरवाजा खोलने के लिए बोल दिया था, इसलिए वह भी दरवाजे पर ही खड़ी थीं। श्रवण ने बताया कि जैसे ही उन्होंने घर के बाहर कार रोकी, वैसे ही दो बदमाश आकर उनकी कार के पास खडे़ हो गए।

एक बदमाश ने उन पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने उनसे कार की चाभी मांगी। इसी एक बदमाश ने उनके गले में पड़ी 14 तोले की चेन तोड़नी चाही, मगर नहीं टूटी। बदमाश ने पिस्टल कॉक की तो उन्होंने खुद ही चेन उतारकर उन्हें पकड़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें कार से उतारा और कार लेकर फरार हो गए।


फूल कारोबारी ने बताया कि बदमाश इतने धीमे बोल रहे थे कि दरवाजे पर खड़ी उनकी पत्नी को भी इस लूट का अहसास नहीं हो पाया। वह समझ रही थी कि कोई दोस्त उनसे बात कर रहे हैं। शहर कोतवाल वीर विक्रम सिंह का कहना है कि कारोबारी की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed