फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Caretaker of the patient admitted in AIIMS ICU will also get a bed facilities will also increase in the waitin

आदेश जारी: एम्स में भर्ती मरीज के तीमारदार को भी मिलेगा बिस्तर, प्रतीक्षा क्षेत्र में भी बढ़ेगी सुविधा

Fri, 24 Nov 2023 06:12 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 24 Nov 2023 06:12 PM IST
सार

अटेंडेंट कुर्सी सह बिस्तर को मरीज के आईसीयू बिस्तर के अनुसार क्रमांकित किया जाएगा। प्रतीक्षा क्षेत्रों तक पहुंच के लिए प्रति मरीज अधिकतम दो प्रवेश पास जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Caretaker of the patient admitted in AIIMS ICU will also get a bed facilities will also increase in the waitin
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स के आईसीयू में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को भी जल्द आराम करने के लिए बिस्तर उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही प्रतीक्षा क्षेत्र में सुविधा बढ़ाई जाएगी। इसे लेकर एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने आदेश जारी किया है।

विज्ञापन

निदेशक के आदेश में कहा गया कि बीते दिनों निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आईसीयू में भर्ती मरीजों के परिचारकों के लिए समर्पित प्रतीक्षा क्षेत्र हैं। लेकिन उक्त प्रतीक्षा क्षेत्र का उचित रखरखाव नहीं हो रहा। इन प्रतीक्षा क्षेत्रों में परिचारक रातभर रहते हैं। लेकिन यहां केवल कुर्सियां और बेंच हैं। जिस कारण परिचारक फर्श पर सोते हुए पाए जाते हैं। इसके अलावा पीने के पानी, पुरुष और महिला शौचालय सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखते हुए निर्णय लिया गया है कि एम्स के सभी आईसीयू से जुड़े प्रतीक्षा क्षेत्र में सुविधा बढ़ाई जाएगी। इन प्रतीक्षा क्षेत्र को वातानुकूलित बनाया जाएगा। बेसिक अटेंडेंट कुर्सी सह बिस्तर (गैर-इलेक्ट्रिक) (कम से कम एक प्रति आईसीयू बिस्तर) उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही मरीजों और परिचारकों के सामान के लिए लॉकर, पीने के पानी की सुविधा, शॉवर क्षेत्र सहित पुरुष एवं महिला शौचालय, स्वस्थ नाश्ता और पैक पेय पदार्थ वितरण मशीन, पर्याप्त मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बहु-आस्था प्रार्थना कक्ष/क्षेत्र, लोकल/एसटीडी कॉलिंग के साथ इंटरकॉम सुविधा, प्रवेश और निकास पर सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा गार्ड, उचित कीट एवं कृंतक नियंत्रण उपाय उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन

बेहतर होगी व्यवस्था
अटेंडेंट कुर्सी सह बिस्तर को मरीज के आईसीयू बिस्तर के अनुसार क्रमांकित किया जाएगा। प्रतीक्षा क्षेत्रों तक पहुंच के लिए प्रति मरीज अधिकतम दो प्रवेश पास जारी किए जाएंगे। इस क्षेत्र को साइलेंट जोन घोषित किया जाएगा। मोबाइल सिग्नल न होने की स्थिति से बचने के लिए प्रवेश व निकास द्वार पर मौजूद गार्ड को इंटरकॉम पर कॉल प्राप्त करेगा। जरूरत के आधार पर आईसीयू में उनकी आवश्यकता अनुसार रोगी परिचारकों को सूचित करेगा। यदि आवश्यक हो तो उक्त इंटरकॉम सुविधा का उपयोग मरीज के परिचारक भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed