फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car thief Kunal who stole five thousand cars arrested by delhi police with two receivers

5 बार करा चुका चेहरे की सर्जरी: पांच हजार कारें चुराने वाला सुपरचोर कुणाल गिरफ्तार, 25 साल से है इस धंधे में

Wed, 14 Sep 2022 09:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 14 Sep 2022 09:54 PM IST
सार

कुणाल एक महीने में 20 दिन कारें चुराता था और 10 दिन वह आराम व मौजमस्ती करता था। 

विज्ञापन
car thief Kunal who stole five thousand cars arrested by delhi police with two receivers
कार चोर कुणाल के पांच चहरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली, हरियाणा व यूपी में वाहन चोरी कर आतंक मचाने वाला सुपर चोर कुणाल उर्फ तनुज उर्फ तरुण उर्फ विजय पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने उसे दो रिसीवर के साथ दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी 25 वर्षों से वाहन चोरी कर रहा है और 5000 से ज्यादा कारें चुरा चुका है। आरोपी कुणाल पुलिस से बचने के लिए अपने चेहरे की पांच से ज्यादा बार सर्जरी करवा चुका है। ये डिमांड पर वाहन चुराता था। वह महीने में 20 दिन वाहन चोरी की वारदात करता था और 10 दिन आराम करता था। ये एक ही रात में दो से तीन कारें चुराता था। कुणाल के खिलाफ वाहन चोरी व हत्या आदि के 83 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन

 

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए एएटीएस प्रभारी राजेंद्र डागर की देखरेख में एसआई नागेंद्र कुमार व एएसआई विनोद की विशेष टीम गठित की गई। इस टीम को सूचना मिली थी कि वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी संगम विहार से एमबी रोड होकर बदरपुर की तरफ जाएंगे। इंस्पेक्टर राजेंद्र डागर की टीम ने पुल प्रह्लादपुर, एमबी रोड पर घेराबंदी की और कार को रुकवा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अमर कॉलोनी निवासी सुपर चोर कुणाल (42) व श्रीनगर, जम्मू कश्मीर निवासी रिसीवर सुहैल उर्फ जाना (42) के रूप में हुई। जिस गाड़ी में आरोपी घूम रहे थे वह तिलक नगर इलाके से चुराई हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके कब्जे से चोरी की 11 कार, सात फर्जी नंबर प्लेट, एक इलेक्ट्रॉनिक पैड, एक डॉगल व वाहन चुराने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इनसे पूछताछ के बाद इनके तीसरे साथी जम्मू-कश्मीर निवासी आदिल इरशाद भट्ट (32) को दक्षिण दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वैसे तो वह पूरे भारत में वाहन चोरी करता है, मगर दिल्ली, हरियाणा व यूपी से सबसे ज्यादा वाहन चुराता था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी अपने चेहरे की कई बार सर्जरी करवा चुका है। वह चोरी की कारों को सुहैल व आदिल इरशाद को देता था। ये डिमांड पर वाहन चुराता था। ये इश्योरेंस कंपनी या स्क्रैप डीलर से टोटल कंडम कार व उसके कागजात खरीद लेते थे और फिर चोरी के वाहन में उस कार के नंबर प्लेट व चैसिस नंबर बदलकर बेच देते थे।

विज्ञापन

चोरी की कारों को जम्मू कश्मीर व ओड़िशा भेजते थे
आरोपियों से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि आरोपी चोरी के वाहनों को जम्मू कश्मीर व ओड़िशा भेजते थे। ये मिडिल मैन के जरिए चोरी के वाहनों को दिल्ली से बाहर भिजवाते थे। ये इन जगहों पर चोरी की कारों को खुले बाजार में बेच देते थे और मोटा मुनाफा कमा लेते थे। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि इन्होंने ज्यादातर चोरी की कारें इन्हीं दो राज्यों में बेची है। 

रोचक बातें-
. कुणाल एक महीने में 20 दिन कारें चुराता था और 10 दिन वह आराम व मौजमस्ती करता था। 
. वर्ष 2013 में पानीपत, हरियाणा पुलिस की कस्टडी से लघुशंका करने के बहाने फरार हो गया था। 
. 2013 में जब अमर कॉलोनी पुलिस ने इसे घेर लिया था तो आरोपी पुलिस टीम पर गोली चलाकर फरार हो गया था। 
. आरोपी ने सीआर पार्क थाने में पुलिस कस्टडी के दौरान खुदकुशी करने का नाटक किया था। 
. आरोपी हथियार लेकर वाहन चोरी करने जाता था। विरोध होने पर ये गोली चलाने में देरी नहीं करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed