फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car suddenly caught fire on Prem Badi Bridge near Lawrence Road

दिल्ली-एनसीआर में दो हादसे: प्रेम बाड़ी पुल पर धू-धू कर जली कार, गुरुग्राम में चलते ट्रक में लगी आग

Mon, 23 Sep 2024 06:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 23 Sep 2024 06:09 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में एक कार हादसे का शिकार हो गई। जहां लॉरेंस रोड के पास प्रेम बड़ी पुल पर एक कार आग की चपेट में आ गई।

विज्ञापन
car suddenly caught fire on Prem Badi Bridge near Lawrence Road
दिल्ली-एनसीआर में दो सड़क हादसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केशवपुरम इलाके में सोमवार शाम चलती टाटा नेक्सन कार में आग लग गई। आग लगते ही कार चला रहे कारोबारी ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन बैग में रखे लाखों रुपये से भरा बैग नहीं बचा पाया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। हादसे की वजह से वहां वाहनों का लंबा जाम भी लग गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब छह बजे पुलिस को प्रेमबाड़ी पुल पर टाटा नेक्सन कार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही केशवपुरम थाने की पुलिस के साथ साथ पास के फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर कुछ ही मिनट में काबू पा लिया।
विज्ञापन


कार चला रहे उत्तम नगर निवासी कारोबारी अनिल ने बताया कि वह चांदनी चौक से करीब ढ़ाई लाख रुपये लेकर इन्द्रलोक जा रहे थे। प्रेमबाड़ी पुल पर अचानक कार से धुंआ निकलने लगा। जिसके बाद वह कार से बाहर कूद गए। लेकिन बैग कार में ही रह गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम में हादसा
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली जयपुर हाईवे पर जयपुर की ओर से आ रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में बैटरी लदी हुई थी। जिसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं।

सोमवार की सांय नेशनल हाईवे-48 दिल्ली-जयपुर मार्ग पर राठीवास मोड़ पर दिल्ली की और जा रहे कैंटर में आग लग गई। कैंटर जलकर राख हो गया । कैंटर चालक सुरक्षित कैंटर से निकलने में कामयाब हो गया।


फायर अधिकारी के अनुसार नेशनल हाईवे-48 पर एक कैंटर जयपुर से दिल्ली की और जा रहा था। इसमें खुली बैटरियां भरी हुई थी तथा जैसे ही राठीवास मोड़ के निकट कैंटर पहुंचा तो अचानक कैंटर में आग लग गई तथा आग की सूचना मिलते ही पटौदी से दमकल विभाग की गाडी पहुंची जहा दमकल कर्मियों ने कैंटर में लगी आग को बुझाने की काफी मशकत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed