{"_id":"3c71d1fe6bacab960b7f62c3f800374c","slug":"car-stolen-from-the-bungalow-of-ssp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के बंगले के पास से दिनदहाड़े कार चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी के बंगले के पास से दिनदहाड़े कार चुराई
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 11 Jun 2015 03:31 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने एसएसपी के घर के पास से दिनदहाड़े महिला डॉक्टर की कार पर हाथ साफ कर दिया। ए-6 सेक्टर-56 निवासी डॉ. सीमा सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में डॉक्टर हैं।
विज्ञापन
वे बुधवार को अस्पताल में विजिट पर आई थीं। उन्होंने मारुति 800 कार सेक्टर-27 स्थित एसएसपी के बंगले के पास खड़ी कर दी।
दोपहर करीब एक बजे जब वे घर जाने के लिए अस्पताल से निकलीं तो कार गायब थी। उन्होंने मामले की शिकायत फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
मालूम हो कि एसएसपी के बंगले के पास ही डीएम आवास भी है। दोनों अधिकारियों के कैंप कार्यालय और आवास पर पुलिस का आना जाना लगा रहता है। इसके बाद भी चोर वारदात करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन